लाइव न्यूज़ :

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल अस्पताल में हुए भर्ती, सीने में दर्द की थी शिकायत

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 17, 2023 10:00 IST

नेपाल के राष्ट्रपति के निजी सचिव चिरंजीबी अधिकारी ने बताया, "सीने में दर्द की शिकायत के बाद आज सुबह उन्हें त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल के मनमोहन कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर एंड ट्रांसप्लांट सेंटर में भर्ती कराया गया। उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है।"

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस साल अप्रैल में पौडेल को छाती और पेट की समस्याओं के उन्नत इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था।राम चंद्र पौडेल को मार्च 2023 में नेपाल के प्रधानमंत्री बने।

काठमांडू: नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाल के राष्ट्रपति के निजी सचिव चिरंजीबी अधिकारी ने एएनआई से पुष्टि करते हुए बताया, "सीने में दर्द की शिकायत के बाद आज सुबह उन्हें त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल के मनमोहन कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर एंड ट्रांसप्लांट सेंटर में भर्ती कराया गया। उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है।"

इस साल अप्रैल में पौडेल को छाती और पेट की समस्याओं के उन्नत इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था। उन्हें काठमांडू के महाराजगंज में त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल से एम्स दिल्ली में स्थानांतरित किया गया था क्योंकि उनका ऑक्सीजन स्तर गिर गया था। रॉयटर्स ने बताया कि पौडेल ने पहले नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में छाती की समस्या की शिकायत के बाद पांच दिन बिताए थे।

नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल को मार्च 2023 में प्रधानमंत्री 'प्रचंड' के नेतृत्व वाली नाजुक गठबंधन सरकार को राहत देते हुए नेपाल के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। नेपाली कांग्रेस और प्रधान मंत्री 'प्रचंड' के नेतृत्व वाली सीपीएन (माओवादी सेंटर) सहित आठ दलों के गठबंधन के एक आम उम्मीदवार पौडेल को संसद के 214 सांसदों और 352 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों का वोट मिला।

टॅग्स :रामचंद्र पौडेलनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा