लाइव न्यूज़ :

नेपाल: संसद भंग करने के प्रधानमंत्री ओली के फैसले के विरोध में प्रचंड के समर्थकों ने रैली निकाली

By भाषा | Updated: February 7, 2021 20:14 IST

Open in App

काठमांडू, सात फरवरी नेपाल की संसद भंग करने के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के फैसले के विरोध में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के पुष्प दहल कमल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाले धड़े से जुड़े सैकड़ों छात्रों ने रविवार का यहां रैली निकाली। दरअसल, दोनों शीर्ष नेताओं के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ गई है।

गौरतलब है कि प्रचंड के समर्थकों द्वारा आज निकाली गई रैली से दो दिन पहले सरकार का समर्थन कर रहे छात्रों ने काठमांडू में ओली के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन किया था। उन्होंने ‘‘हमें केपी ओली से प्यार है’, ‘ओली हमारे हीरो हैं’, ‘प्रधानमंत्री पद के लिए ओली’ के नारे लगाए थे।

वहीं, रविवार को प्रचंड के समर्थकों ने नारे लगाए, ‘केपी ओली हमें तुमसे नफरत है’ और ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स को भंग करके देश को पतन के रास्ते पर ले जाने के लिए हम केपी ओली से नफरत करते हैं।’

प्रधानमंत्री ओली के 20 दिसंबर को संसद भंग करने और देश में 30 अप्रैल तथा 10 मई को नए सिरे से चुनाव कराने का विवादित फैसला लेने के खिलाफ प्रचंड और माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे चरणबद्ध विरोध कार्यक्रमों के तहत आज रैली निकाली गई थी।

सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस पार्टी के दो धड़ों में कुछ महीनों से तना-तनी चल रही है। एक धड़े का नेतृत्व 68 वर्षीय प्रधानमंत्री ओली कर रहे हैं तो दूसरे धड़े की कमान पार्टी अध्यक्ष, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड (66) के हाथों में है।

संसद भंग करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए ओली ने कहा कि कुछ नेता सरकार के कामकाज को बाधित कर रहे हैं और उसके पास नए सिरे से जनादेश प्राप्त करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'