लाइव न्यूज़ :

केपी ओली के RAW चीफ से बंद कमरे में मुलाकात पर नेपाल में विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: October 23, 2020 08:38 IST

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के रॉ चीफ से मुलाकात पर नेपाल में विवाद शुरू हो गया है। ओली के पार्टी ने भी सवाल उठाए हैं। कई अन्य नेताओं ने भी बैठक की बातों को सार्वजनिक करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के चीफ से नेपाल के पीएम की बंद कमरे में मुलाकातअगले महीने भारतीय सेना के चीफ जनरल एमएम नरवणे के नेपाल के दौरे से पहले ये अहम मुलाकात

नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली एक बार फिर निशाने पर आ गए हैं। ओली पर नेपाल के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों समेत खुद उनकी पार्टी ने भी सवाल उठाए हैं।

ये पूरा विवाद केपी शर्मा ओली के भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख सामंत कुमार गोयल से मुलाकात को लेकर शुरू हुआ है। गोयल ने बुधवार को नेपाल का दौरा किया था और बंद कमरे में ओली से मुलाकात की थी। 

नेपाल में चीन और पाकिस्तान की बढ़ती दखलअंदाजी के बीच रॉ चीफ के नेपाली पीएम से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। नेपाली सरकरा की ओर से हालांकि इसे केवल एक औपचारिक मुलाकात बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अगले महीने भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को भी नेपाल के दौरे पर जाना है।

ओली की पार्टी ने भी उठाए हैं मुलाकात पर सवाल

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने ओली की इस मुलाकात को 'अनुचित' बताया है। प्रचंड नेपाल में सत्तारूढ़ नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी के एक्जक्यूटिव चेयरमैन भी हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि उन पर पार्टी को एकजुट रखने की जिम्मेदारी है लेकिन ओली ने जिस तरह पार्टी को इस बारे में अंधेरे में रखा, उसे देखते हुए कड़ा कदम उठाया जा सकता है।

बता दें कि पीएम ओली ने हाल में भारत विरोधी अपने रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल को पद से हटा दिया है। फिलहाल उन्होंने यह विभाग अपने पास ही रखा है। ईश्वर पोखरेल कई बार भारतीय सेना के प्रमुख जनरल नरवणे की आलोचना कर चुके हैं। 

नक्शों को लेकर भारत-नेपाल में विवाद

नेपाल ने हाल में एक विवादित नक्शा जारी किया था। इसी के बाद से दोनों देशों में तनाव दिखता रहा है। नेपाल ने कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख को अपने नक्शे में शामिल कर लिया था। भारत ने इसे लेकर नाराजगी जताई थी।

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आठ मई को उत्तराखंड के धारचूला के साथ लिपुलेख दर्रे को जोड़ने वाली रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 80 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया था।

नेपाल ने इस सड़क के उद्घाटन का विरोध करते हुए दावा किया था कि यह उसके क्षेत्र से गुजरती है। इसके कुछ दिन बाद नेपाल एक नया नक्शा लेकर आया जिसमें कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख को उसने अपने क्षेत्र के रूप में दिखाया।

टॅग्स :नेपालकेपी ओलीरिसर्च एंड एनालिसिस विंगमनोज मुकुंद नरवणे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल