Nepal Landslide: नेपाल में भूस्खलन के बाद यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 7 भारतीयों की मौत; कई अब भी लापता

By अंजली चौहान | Updated: July 12, 2024 10:36 IST2024-07-12T10:35:51+5:302024-07-12T10:36:53+5:30

Nepal Landslide:बारिश से प्रभावित नेपाल में शुक्रवार तड़के भारी भूस्खलन में दो यात्री बसें उफनती नदी में बह जाने से सात भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।

Nepal Landslide bus full of passengers fell into the river 7 Indians died many still missing | Nepal Landslide: नेपाल में भूस्खलन के बाद यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 7 भारतीयों की मौत; कई अब भी लापता

Nepal Landslide: नेपाल में भूस्खलन के बाद यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 7 भारतीयों की मौत; कई अब भी लापता

Nepal Landslide:नेपाल में शुक्रवार को भूस्खलन के कारण बड़ा हादसा हो गया। दुखद घटना भारी बारिश के बाद पहाड़ से भूस्खलन होने के बाद हुई जब सड़क पर चल रही दो बस इसकी चपेट में आ गई। भूस्खलन के कारण यात्रियों से भरी बस उफनती नदी में जा गिरी, जहां कम से कम 65 यात्री लापता बताए जा रहे हैं।

यह घटना चितवन जिले के नारायणघाट-मुगलिंग रोड के किनारे सिमलताल इलाके में हुई, जहां भूस्खलन के बीच बसें त्रिशूली नदी में गायब हो गईं। हादसे में सात भारतीयों की मौत की खबर है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले सात भारतीयों में से एक बस बीरगंज से काठमांडू जा रही थी।

चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने पुष्टि की कि भूस्खलन के मलबे को हटाने के लिए बचाव प्रयास शुरू हो गए हैं, दुर्घटना के बारे में अधिक जानकारी अभी भी प्रतीक्षित है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और काठमांडू से रौतहट के गौर तक जाने वाली गणपति डीलक्स बस शामिल थीं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू जाने वाली बस में 24 यात्री और दूसरी बस में 41 यात्री थे। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, गणपति डीलक्स बस में सवार तीन यात्री वाहन से कूदकर भागने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार, चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "बसें हाईवे पर चल रही थीं, तभी भूस्खलन हुआ, जिससे वे सड़क से नीचे नदी में गिर गईं। दोनों बसों में कुल 65 लोग सवार थे, जिनमें ड्राइवर भी शामिल थे। हम फिलहाल घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान चल रहा है।

हालांकि, लगातार बारिश के कारण लापता बसों को खोजने में हमें दिक्कत आ रही है।" इलाके में भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में कई बार बाधा आई, जबकि भूस्खलन के मलबे के कारण नारायणघाट-मुगलिंग सड़क खंड पर यातायात बाधित रहा। बचाव अभियान में सहायता के लिए नेपाल पुलिस और सशस्त्र बल के जवान घटनास्थल पर मौजूद थे।

लगातार बारिश के मद्देनजर भूस्खलन के खतरे के कारण सड़क विभाग के अधिकारियों ने नारायणघाट-काठमांडू मार्ग को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया था। इसके बावजूद यातायात बहाल कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से नेपाल में भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है, जिसके कारण हिमालयी देश में कई सड़कें और राजमार्ग बंद हो गए हैं।

Web Title: Nepal Landslide bus full of passengers fell into the river 7 Indians died many still missing

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे