लाइव न्यूज़ :

संकट में नेपाल सरकार, पड़ोसी देश में आधी रात आया सियासी भूचाल, फिर से 'ओली' करेंगे प्रधानमंत्री के रूप में वापसी, 'प्रचंड' सत्ता से होंगे बेदखल

By रुस्तम राणा | Updated: July 2, 2024 14:21 IST

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सोमवार को आधी रात को नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (CPN-UML) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने समझौते पर हस्ताक्षर किए और मंगलवार को इसे सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद है। 

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को आधी रात को शेर बहादुर देउबा और के पी शर्मा ओली के बीच हुई पीएम पद का समझौतासमझौते के अनुसार, ओली डेढ़ साल तक सरकार का नेतृत्व करेंगेजिसके बाद वह अगले चुनाव तक शेष डेढ़ साल के लिए सत्ता देउबा को सौंप देंगे

काठमांडू: नेपाल में एकबार फिर से सियासी भूचाल आ गया है। मौजूदा नेपाल सरकार में संकट के बादल छा गए हैं। पड़ोसी देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों - नेपाली कांग्रेस और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (CPN-UML) - ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' को सत्ता से बेदखल करने के लिए एक नया गठबंधन बनाने के लिए आधी रात को समझौता कर लिया है। यह प्रचंड द्वारा चौथी बार विश्वास मत जीतने के ठीक एक महीने बाद हुआ है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सोमवार को आधी रात को नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (CPN-UML) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने समझौते पर हस्ताक्षर किए और मंगलवार को इसे सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद है। 

समझौते के अनुसार, ओली डेढ़ साल तक सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसके बाद वह अगले चुनाव तक शेष डेढ़ साल के लिए सत्ता देउबा को सौंप देंगे। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, 78 वर्षीय देउबा और 72 वर्षीय ओली ने दोनों दलों के बीच संभावित नए राजनीतिक गठबंधन की नींव रखने के लिए शनिवार को मुलाकात की, जिसके बाद ओली की CPN-UML ने प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने के बमुश्किल चार महीने बाद ही उससे अपना नाता तोड़ लिया। दोनों नेताओं ने नई सरकार बनाने, संविधान में संशोधन करने और सत्ता-साझाकरण के फॉर्मूले पर काम करने पर सहमति जताई। 

इसके अलावा, सत्तारूढ़ गठबंधन में आधी रात को हुए फेरबदल के बाद नेपाल सरकार में CPN-UML के आठ मंत्री अपने पदों से इस्तीफा देने वाले हैं। सीपीएन-यूएमएल के मुख्य सचेतक महेश बार्टौला ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "हमारे मंत्री आज ही प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री भी जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। शाम तक नई सरकार बनने की उम्मीद है।"

टॅग्स :केपी ओलीनेपालPushpa Kamal Dahal
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल