लाइव न्यूज़ :

नेपाल चुनाव आयोग का एनसीपी के किसी भी गुट को आधिकारिक मान्यता प्रदान करने से इनकार

By भाषा | Updated: January 25, 2021 21:04 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 25 जनवरी नेपाल के चुनाव आयोग ने सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के दो गुटों में से किसी को भी यह कहते हुए आधिकारिक पार्टी के रूप में मान्यता देने से इनकार कर दिया है कि दोनों वैध दर्जा हासिल करने के लिए उचित प्रक्रियाओं को अपनाने में विफल रहे हैं।

चुनाव आयोग ने रविवार को अपने फैसले में कहा कि चूंकि दोनों गुट- यानि पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ वाला और दूसरा प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाला दूसरा गुट- उचित प्रक्रियाओं को अपनाने में विफल रहा है इसलिए उन्हें कोई मान्यता नहीं मिलेगी।

चुनाव आयोग के इस नवीनतम निर्णय के साथ ही ओली और प्रचंड पार्टी में विभाजन के बावजूद अध्यक्ष बने रहेंगे।

इससे पहले प्रचंड के नेतृत्व वाले गुट ने ओली को अध्यक्ष पद से हटा दिया था और उनकी जगह माधव कुमार नेपाल को चुना था। रविवार को गुट ने ओली को पार्टी की सामान्य सदस्यता से भी हटाने का फैसला किया।

प्रचंड के नेतृत्व वाले गुट ने दावा है कि उसे आधिकारिक एनसीपी के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए क्योंकि उसका पार्टी के सचिवालय, स्थायी समिति और केंद्रीय समिति में बहुमत है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि एनसीपी के दोनों गुटों द्वारा मांग के अनुसार रिकॉर्ड में कोई संशोधन, परिवर्तन या फेरबदल करना मुश्किल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'