लाइव न्यूज़ :

मिस्र में ट्रेन दुर्घटना के लिए रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही जिम्मेदार

By भाषा | Updated: April 12, 2021 16:02 IST

Open in App

काहिरा, 12 अप्रैल (एपी) मिस्र में अभियोजकों ने रविवार को कहा कि 26 मार्च को रेल दुर्घटना रेलवे के कर्मचारियों की लापरवाही से हुई।

इस हादसे के लिए मादक पदार्थों के सेवन को भी एक कारण बताया जा रहा है।

काहिरा के दक्षिण में लगभग 440 किलोमीटर दूर स्थित सोहाग प्रांत में दो यात्री ट्रेन टकरा गई थी और इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी तथा बच्चों समेत दो सौ से अधिक लोग घायल हो गए थे।

पिछले महीने अभियोजकों ने रेलवे के आठ कर्मचारियों को हिरासत में लेने का आदेश दिया था जिसमें दो ट्रेन चालक, उनके सहायक, असियुत प्रांत में यातायात नियंत्रण के प्रमुख और तीन यातायात नियंत्रण गार्ड शामिल हैं।

लोक अभियोजक की ओर से रविवार को जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि चालक और उसके सहायक ने दुर्घटना से पहले स्वचालित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली (एटीसी) को निष्क्रिय कर दिया था।

एटीसी प्रणाली, ट्रेन का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करती है और गति पर नियंत्रण रखती है।

अभियोजकों ने यह भी कहा कि नियंत्रण टावर के एक गार्ड ने ‘हशीश’ (मादक पदार्थ) का सेवन किया था। उन्होंने कहा कि ट्रेन चालक के एक सहायक ने भी मादक पदार्थों का सेवन किया था।

बयान में यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया कि मादक पदार्थों के सेवन से दुर्घटना के समय निर्णय लेने की क्षमता पर असर पड़ा या नहीं। अभियोजकों ने कहा कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?