लाइव न्यूज़ :

लंदन एयरपोर्ट पर नम आंखों से रवाना हुए नवाज शरीफ और बेटी मरियम, लाहौर पहुंचते ही भेजे जाएंगे जेल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 13, 2018 08:38 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज शरीफ शुक्रवार तड़के लंदन से रवाना हुए। शाम करीब 6.15 बजे लाहौर पहुंचेंगे जहां से उनके गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।

Open in App

लाहौर, 13 जुलाईः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML-N) नेता नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज शरीफ ने गिरफ्तारी का फैसला किया है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वो लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां उन्हें गिरफ्तार कर हेलीकॉप्टर से अदियाला जेल ले जाया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार तड़के वो लंदन एयरपोर्ट से रवाना हुए। उनके विदाई में आए परिजन और दोस्त भावुक हो गए।

मरियम शरीफ ने लंदन एयरपोर्ट से अपनी विदाई की तस्वीरें ट्वीट की। मरियम ने लिखा, 'मैंने अपने बच्चों से इस जुल्म का सामना करने के लिए बहादुर बनने को कहा है। लेकिन बच्चे तो बच्चे होते हैं। भले ही वो बड़े हो गए हैं लेकिन गुडबॉय कहना बहुत मुश्किल होता है।' एक और तस्वीर अस्पताल में कुलसुम नवाज की है जहां नवाज शरीफ नम आंखों से अलविदा कर रहे हैं। नवाज की मां कुलसुम पिछले एक महीने से अस्पताल में हैं। उन्होंने आंखें भी नहीं खोली।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज के इन दोनों नेताओं को 6 जुलाई आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा सुनाई थी। अदालत ने नवाज को 10 साल, मरियम को सात और उनके पति कैप्टन सफदर को 1 साल की सजा का ऐलान किया। इसके बाद नवाज शरीफ ने सजा का सामना करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वो परवेज मुशर्रफ की तरह कायर नहीं हैं जो छोड़कर भाग जाएं। उन्हें अपने मुल्क के इंसाफ पर पूरा भरोसा है।

नवाज ने कहा है, 'मुझे 10 साल और मेरी बेटी को 7 साल की सजा मिली है, फिर भी देश वापस जा रहा हूं। लेकिन परवेज मुशर्रफ को अभी कोई सजा भी नहीं हुई है और वह बुजदिल की तरह भाग रहा है।' वहीं, नवाज की मां  कुलसूम ने कहा है कि 'अगर मेरे बेटे को जेल भेजा गया, तो मैं भी उनके साथ जेल जाऊंगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तानमरियम नवाज
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH