लाइव न्यूज़ :

मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, इन मुद्दे पर बातचीत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 7, 2025 21:58 IST

डोभाल ने कहा कि रूस में अपनी बैठकों में कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की तारीखों पर काम किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया के एक वर्ग में अगस्त के अंत का जो समय (प्रस्तावित दौरे का) बताया जा रहा है, वह गलत है।द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा सहयोग के साथ-साथ पुतिन की भारत यात्रा पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आ रहे हैं। डोभाल की रूस यात्रा ऐसे समय में हो रही है।

मास्कोः राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। क्रेमलिन प्रेस सेवा ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इसकी ओर से साझा की गई एक वीडियो क्लिप में डोभाल बातचीत से पहले पुतिन से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु के साथ बातचीत की। डोभाल द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा संबंधों पर महत्वपूर्ण वार्ता करने और वर्ष के अंत में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की तैयारी के लिए बुधवार को यहाँ पहुँचे।

उनकी यात्रा ऐसे दिन शुरू हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर रूसी तेल खरीदने पर दंड के रूप में भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया, जो दोगुना होकर 50 प्रतिशत हो गया। डोभाल ने बृहस्पतिवार को रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की थी।

सूत्रों के मुताबिक, डोभाल ने कहा कि रूस में अपनी बैठकों में कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की तारीखों पर काम किया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि एनएसए ने अपनी बातचीत में कोई विशेष तिथि या समय नहीं बताया है। एक सूत्र ने कहा, ‘‘एनएसए डोभाल ने अपनी मास्को यात्रा के दौरान कहा कि राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की तारीखों पर काम किया जा रहा है।’’

सूत्रों ने कहा कि मीडिया के एक वर्ग में अगस्त के अंत का जो समय (प्रस्तावित दौरे का) बताया जा रहा है, वह गलत है। डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की, जिसमें द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा सहयोग के साथ-साथ पुतिन की भारत यात्रा पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

डोभाल बुधवार को मास्को पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले वर्ष पुतिन के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन तथा कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो बार रूस गए थे। रूसी राष्ट्रपति इस वर्ष वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आ रहे हैं। डोभाल की रूस यात्रा ऐसे समय में हो रही है।

जब मास्को पर पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद, नयी दिल्ली द्वारा रूसी कच्चे तेल की निरंतर खरीद को लेकर भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में कुछ तनाव है। डोभाल की मास्को यात्रा के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि रूसी अधिकारियों के साथ उनकी बातचीत में द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा संबंधों के साथ-साथ रूसी कच्चे तेल पर पश्चिमी प्रतिबंधों पर भी चर्चा हुई।

उनकी यात्रा ऐसे दिन शुरू हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर रूसी तेल खरीदने पर भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगा दिया, जिसे दोगुना कर 50 प्रतिशत कर दिया गया। शोइगु ने डोभाल के साथ बैठक के बाद कहा कि दोनों देश ‘‘मजबूत, समय की कसौटी पर खरे उतरे मैत्री संबंधों’’ से जुड़े हुए हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देशों के बीच अब बहुस्तरीय विश्वास-आधारित राजनीतिक वार्ता प्रभावी ढंग से काम कर रही है। यह राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच नियमित संपर्कों पर आधारित है। हमारे नेताओं के बीच अगली पूर्ण वार्ता की तारीखें निर्धारित करना महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि मास्को के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात भारत के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप से मजबूत करना है, जो ‘‘पारस्परिक सम्मान, विश्वास, एक-दूसरे के हितों के प्रति समान विचार तथा एकीकृत एजेंडे को बढ़ावा देने की इच्छा’’ पर आधारित है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक नई, अधिक न्यायसंगत और टिकाऊ विश्व व्यवस्था बनाने, अंतरराष्ट्रीय कानून का शासन सुनिश्चित करने और आधुनिक चुनौतियों और खतरों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने के लिए सक्रिय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ ‘तास’ ने बताया कि डोभाल ने उम्मीद जताई कि शिखर बैठक द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए नई दिशा प्रदान करेगी और वार्ता का ‘‘ठोस और स्थायी’’ परिणाम सामने आएगा।

टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिनडोनाल्ड ट्रंपअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'