लाइव न्यूज़ :

नैशविले विस्फोट को अंजाम देने वाला संदिग्ध मारा गया : अमेरिकी अधिकारी

By भाषा | Updated: December 28, 2020 09:13 IST

Open in App

नैशविले (अमेरिका), 28 दिसंबर (एपी) क्रिसमस डे के अवसर पर नैशविले में बमबारी करने वाला संदिग्ध हमलावर भी विस्फोट में मारा गया और ऐसा प्रतीत होता है कि उसने अकेले ही हमले को अंजाम दिया। संघीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जांचकर्ताओं ने डीएनए के नमूनों की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान एंथनी क्विन वार्नर के तौर पर की। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उसने विस्फोट क्यों किया।

अधिकारियों को जांच के दौरान कई सुराग मिले, लेकिन मामले में उसके साथ किसी और की संलिप्तता का पता नहीं चला। वार्नर ने क्रिसमस के दिन सुबह यह विस्फोट किया था जिसमें कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था।

मामले में जांच कर रहे एफबीआई के मेमफिस फील्ड ऑफिस में स्पेशल एजेंट डगलस कोर्नेस्की ने रविवार को कहा, ‘‘हम अब भी सुरागों के आधार पर जांच कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चले कि घटना में किसी और का भी हाथ था।’’

कोर्नेस्की ने कहा, ‘‘हमें इस बारे में वीडियो फुटेज मिले हैं लेकिन उनमें कोई और व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है।’’

हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि हमले के पीछे संदिग्ध का मकसद क्या था और उसने उसी जगह को क्यों चुना।

प्राप्त सूचना के अनुसार वार्नर नैशविले में एक रियल इस्टेट कंपनी में कम्प्यूटर कंसल्टेंट के तौर पर काम करता था।

अधिकारी उसकी संपत्ति, निवास तथा पृष्ठभूमि का पता लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक