लाइव न्यूज़ :

आसमान में पांच ग्रहों को एक कतार में देख सकेंगे,  बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल शामिल हैं जो चंद्रमा के निकट एक सीध में रहेंगे, कहां और कब देख सकते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2023 15:38 IST

आपको सूर्यास्त के ठीक बाद पश्चिमी क्षितिज की ओर देखना होगा। ग्रह क्षितिज रेखा से आसमान के बीच तक फैले दिखेंगे। लेकिन, देर मत करिये ।

Open in App
ठळक मुद्देसूर्यास्त के बाद बुध और बृहस्पति ग्रह करीब आधे घंटे बाद क्षितिज रेखा में डूब जाएंगे।अगर आसमान साफ है तो इन पांचों ग्रहों को धरती पर कहीं से भी देखा जा सकता है। शुक्र ग्रह आसमान में सबसे अधिक चमकीला रहेगा और लाल चमक के साथ मंगल चंद्रमा के निकट रहेगा।

न्यूयॉर्कः खगोल विज्ञान में रूचि रखने वालों के लिये एक बेहतरीन मौका है जब लोग रात के समय आसमान में पांच ग्रहों को एक कतार में देख सकेंगे । इन पांच ग्रहों में बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल शामिल हैं जो चंद्रमा के निकट एक सीध में रहेंगे।

कहां और कब इन्हें देख सकते हैं- नासा के खगोल विज्ञानी बिल कुक का कहना है कि इन्हें देखने के लिये सबसे बेहतरीन मंगलवार का दिन है। वह कहते हैं कि आपको सूर्यास्त के ठीक बाद पश्चिमी क्षितिज की ओर देखना होगा। ग्रह क्षितिज रेखा से आसमान के बीच तक फैले दिखेंगे। लेकिन, देर मत करिये ।

सूर्यास्त के बाद बुध और बृहस्पति ग्रह करीब आधे घंटे बाद क्षितिज रेखा में डूब जाएंगे। अगर आसमान साफ है तो इन पांचों ग्रहों को धरती पर कहीं से भी देखा जा सकता है। कुक ने कहा, ‘‘यही इन ग्रहों की सुंदरता है। इसमें ज्यादा समय नहीं लगता है।’’

क्या इन्हें देखने के लिये दूरबीन की आवश्यकता होगी - कुक ने कहा कि हो सकती है। उन्होंने कहा कि बृहस्पति, शुक्र और मंगल की चमक तेज होती है इसलिये इसे आसानी से देखा जा सकता है। शुक्र ग्रह आसमान में सबसे अधिक चमकीला रहेगा और लाल चमक के साथ मंगल चंद्रमा के निकट रहेगा।

बुध और यूरेनस को ढूंढना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि वे धुंधले होंगे। आपको शायद दूरबीन लेने की आवश्यकता होगी। कुक ने कहा कि यदि आप ‘‘ग्रहों के प्रशंसक’’ हैं, तो यह यूरेनस को देखने का एक दुर्लभ मौका है, जो आमतौर पर दिखाई नहीं देता । उन्होंने कहा कि आप शुक्र के ठीक ऊपर इसकी हरी चमक देख सकते हैं।

टॅग्स :चंद्रमानासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!