पांच लाख यूरो में नीलाम हुआ नेपोलियन का प्रेम पत्र, पत्नी जोसेफिन को लिखी थी ये बातें

By भाषा | Published: April 5, 2019 10:46 AM2019-04-05T10:46:41+5:302019-04-05T10:46:41+5:30

नेपोलियन बोनापार्ट ने अपनी पत्नी जोसेफिन को तीनों पत्र 1796 और 1804 के बीच में लिखे थे।

Napoleon's love letter sold in five million euros, was written to wife Josephine | पांच लाख यूरो में नीलाम हुआ नेपोलियन का प्रेम पत्र, पत्नी जोसेफिन को लिखी थी ये बातें

पांच लाख यूरो में नीलाम हुआ नेपोलियन का प्रेम पत्र, पत्नी जोसेफिन को लिखी थी ये बातें

Highlightsफ्रांस के नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अपनी पत्नी जोसेफिन को लिखे गये तीन प्रेम पत्र पांच लाख यूरो में बिके200 से साल भी ज्यादा पहले नेपोलियन ने अपनी पत्नी जोसेफिन की याद में लिखा था।

पेरिस, पांच अप्रैलः 'रहें ना रहें हम, महका करेंगे, बनके कली, बनके सबा, बाग-ए-फिजा में'... ये गीत प्रेम की तासीर का सटीक बयान है। आज नेपोलियन नहीं हैं, उनकी पत्नी जोसेफिन इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके प्रेम की महक आज भी फिजा में है। फ्रांस के नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अपनी पत्नी जोसेफिन को लिखे गये तीन प्रेम पत्र कुल 5,13,000 यूरो (575,000 अमेरिकी डॉलर) में बृहस्पतिवार को नीलाम किए गए। तीनों पत्र 1796 और 1804 के बीच में लिखे गये थे। ड्रोउट नीलामी घर ने यह जानकारी दी है।

1796 में इटली अभियान के दौरान लिखे गये एक पत्र में फ्रांस के बोनापार्ट ने कहा, ‘‘मेरी प्यारी दोस्त आपकी ओर से हमें कोई पत्र नहीं मिला। जरूर कुछ खास चल रहा है इसलिए आप अपने पति को भूल गई हैं। हालांकि, काम और बेहद थकावट के बीच में केवल और केवल आपकी याद आती है।’’

फ्रेंच एडर और एगुट्स हाउसों की ओर से ऐतिहासिक थीम पर आधारित नीलामी में एक दुलर्भ इनिग्मा एन्क्रिप्शन मशीन को भी शामिल किया गया था जिसका इस्तेमाल नाजी जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान किया था। इसकी नीलामी 48,100 यूरो में हुई।

Web Title: Napoleon's love letter sold in five million euros, was written to wife Josephine

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे