लाइव न्यूज़ :

फर्जी बैंक अकाउंट केस: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2019 17:54 IST

पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की ओर से अदालत में पेश 11 पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार 36 जांच मामलों में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के 63 वर्षीय सह-अध्यक्ष का नाम है और एनएबी का दावा है कि कम से कम आठ मामलों में जरदारी की भूमिका साबित हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजरदारी को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने अरेस्ट किया है।मई महीने में जरदारी को भ्रष्टाचार के छह मामलों में बुधवार इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिली थी।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को फर्जी बैंक अकाउंट केस में गिरफ्तार किया गया। जरदारी को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने अरेस्ट किया है।

इससे पहले मई महीने में जरदारी को भ्रष्टाचार के छह मामलों में बुधवार इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिली थी। पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निगरानी संस्था इन मामलों की जांच कर रही है।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की ओर से अदालत में पेश 11 पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार 36 जांच मामलों में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के 63 वर्षीय सह-अध्यक्ष का नाम है और एनएबी का दावा है कि कम से कम आठ मामलों में जरदारी की भूमिका साबित हुई है। न्यायमूर्ति उमर फारुक की अगुवाई वाली दो न्यायाधीशों की पीठ ने छह मामलों में गिरफ्तारी से पहले जमानत की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान उनकी बेटी फरयाल तलपुर को अंतरिम जमानत दे दी। अदालत ने जरदारी को धनशोधन मामले में 30 मई तक की अंतरिम जमानत दे दी थी।

उन्हें ओपल 225 संपत्ति से संबंधित जांच के मामले में भी 12 जून तक अंतरिम जमानत दी गयी। यह संपत्ति जरदारी परिवार की है और 5,00,000 रुपये का मुचलका भरने का निर्देश दिया। उन्हें पार्क लेन जांच मामले में भी 12 जून तक की अंतरिम जमानत दे दी गयी। अदालत ने उन्हें तोशा खाना वाहन जांच मामले में 20 जून तक और संदिग्ध लेन-देन से संबंधित मामले में 21 मई तक की अंतरित जमानत दी। हरिश एंड कंपनी से संबंधित मामले में अदालत ने 30 मई तक सुनवाई स्थगित कर दी।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल