लाइव न्यूज़ :

आसियान शिखर सम्मेलन में म्यांमा के गैर-राजनीतिक प्रतिनिधि को किया जाएगा आमंत्रित

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:31 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 16 अक्टूबर (एपी) दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के विदेश मंत्रियों ने एक फरवरी को म्यांमा में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद उसके नेताओं को अब तक का सबसे तगड़ा झटका देते हुए, आगामी शिखर सम्मेलन में म्यांमा की भागीदारी को कमतर करने पर सहमति जताई है।

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के अध्यक्ष ब्रूनेई ने शनिवार को कहा कि संगठन शिखर सम्मेलन में म्यांमा के सैन्य नेता वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलियांग के बजाए किसी गैर राजनीतिक प्रतिनिधि को आमंत्रित करेगा।

समूह के सदस्य देश म्यांमा को हिंसा रोकने और पदच्युत असैन्य नेता आंग सान सू ची समेत कई राजनेताओं को छोड़ने के लिए मजबूर करने की खातिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा दस सदस्यीय आसियान पर अत्यंत दबाव बनाया गया। म्यांमा में हिंसा में अब तक 1,100 से अधिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं।

जब म्यांमा ने संकट खत्म करने के लिए नियुक्त संगठन के दूत ब्रुनेई के द्वितीय विदेश मंत्री इरिवान यूसुफ के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया तो आसियान देशों के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को एक आपात बैठक की। संकट के हालात से निबटने के लिए यूसुफ को अगस्त में नियुक्त किया गया था, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि वह सू ची तथा अन्य नेताओं से नहीं मिल सकेंगे तो उन्होंने इस हफ्ते म्यांमा का अपना दौरा अचानक रद्द कर दिया था।

ब्रूनेई ने एक वक्तव्य में बताया कि म्यांमा ने कहा है कि सू ची और पदच्युत किए गए राष्ट्रपति विन मिंत जैसे लोग जिनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चल रही है उनसे इरिवान मुलाकात नहीं कर सकेंगे। उन प्रतिष्ठानों में भी वह नहीं जा सकेंगे, जिन्हें गैरकानूनी घोषित किया गया है।

इस वक्तव्य में कहा गया कि आसियान के मंत्री म्यांमा संकट के क्षेत्रीय सुरक्षा पर प्रभाव को लेकर चिंतित हैं। इसमें कहा गया कि संगठन के दूत को सभी संबंधित पक्षों से मिलने दिया जाना चाहिए।

म्यांमा से किस गैर-राजनीतिक प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जाएगा इस बारे में अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल