लाइव न्यूज़ :

मेरा व्हाट्सएप हैक हो गया है, डेटा का किसी खास मकसद के लिए किया जा सकता है इस्तेमाल: पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार

By रुस्तम राणा | Updated: March 6, 2023 16:45 IST

पाकिस्तान के पूर्व न्यायाधीश ने कहा है कि उनका व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। उन्हें डर है कि कि डेटा का इस्तेमाल किसी "खास मकसद" के लिए किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनिसार को डर है कि कि फोन डेटा का इस्तेमाल किसी "खास मकसद" के लिए किया जा सकता हैउन्होंने कहा कि उनका व्हाट्सएप कई दिनों से हैक हो गया था और अभी तक बरामद नहीं हुआ हैवहीं मौलाना फजलुर रहमान ने निसार पर लगाया इमरान खान की पैरवी करने का आरोप

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में आर्थिक संकट के साथ-साथ सियासी माहौल में भी हलचल जारी है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व चीफ जस्टिस साकिब निसार का व्हाट्सएप हैक किया गया है। उन्होंने खुद से इसकी जानकारी दी है। पाकिस्तान के पूर्व न्यायाधीश ने कहा है कि उनका व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। उन्हें डर है कि कि डेटा का इस्तेमाल किसी "खास मकसद" के लिए किया जा सकता है।

पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए निसार ने कहा कि उनका व्हाट्सएप कई दिनों से हैक हो गया था और अभी तक बरामद नहीं हुआ है, जिससे डर है कि उनके मोबाइल डेटा का इस्तेमाल किसी 'खास मकसद' के लिए किया जा सकता है। साकिब ने कहा कि उनका व्हाट्सएप हैक करने वालों के लिए यह शर्म की बात होगी। उन्होंने कहा, 'पहले भी मेरे विभिन्न वीडियो को मिलाकर एक ऑडियो बनाया गया था। उन्होंने कहा कि किसी के निजी जीवन में दखल देना चोरी की श्रेणी में आता है।

उन्होंने आगे कहा कि आजकल जो लोग कानून नहीं जानते वे अदालत के फैसलों की बात कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान का जिक्र करते हुए कहा कि जो व्यक्ति आज अदालतों पर हमला कर रहा है, वह कभी अदालतों का चहेता था। उन्होंने कहा कि एक मामले को छोड़कर उन्हें हमेशा अदालतों से राहत मिली है।

वहीं मौलाना फजलुर रहमान ने निसार पर भी ही पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख की वकालत करने का आरोप लगाया है। एक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि फैज हमीद और साकिब निसार अभी भी इमरान खान के लिए पैरवी कर रहे हैं। देश की संस्थाओं को फौरन उन पर लगाम लगानी चाहिए। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?