लाइव न्यूज़ :

जॉर्डन की संसद में चले लात-घूसे, एक-दूसरे से भिड़े सांसद, घटना का हुआ लाइव प्रसारण

By अनिल शर्मा | Updated: December 29, 2021 16:06 IST

घटना मंगलवार की है जब संसद में संविधान में प्रस्तावित संशोधनों पर बहस हो रही थी। सत्र के दौरान अनुचित टिप्पणी पर एक सांसद द्वारा माफी मांगने से इनकार करने पर उसे बाहर जाने को कहा गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना मंगलवार की है जब संसद में संविधान में प्रस्तावित संशोधनों पर बहस हो रही थीसत्र के दौरान अनुचित टिप्पणी पर एक सांसद द्वारा माफी मांगने से इनकार करने पर माहौल अराजक हो गयामजे की बात है कि घटना स्थानीय टीवी चैनल पर स्ट्रीम हो रही थी

अम्मानः  जॉर्डन की संसद में स्पीकर द्वारा एक सांसद को बाहर निकलने के लिए कहने के बाद मचे बवाल ने हाथापाई को रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस के बाद सांसद एक-दूसरे को घूसे मारने लगे। गौरतलब है कि इस घटना का स्थानीय टीवी चैनल पर प्रसारण भी हो रहा था। 

घटना मंगलवार की है जब संसद में संविधान में प्रस्तावित संशोधनों पर बहस हो रही थी। सत्र के दौरान अनुचित टिप्पणी पर एक सांसद द्वारा माफी मांगने से इनकार करने पर उसे बाहर जाने को कहा गया। इसके बाद सांसदों में हाथापाई हो गई और एक-दूसरे पर घूसे चलान लगे।

मजे की बात है कि घटना स्थानीय टीवी चैनल पर स्ट्रीम हो रही थी। राज्य मीडिया पर लाइव फुटेज में कई सांसदों को एक-दूसरे को घूंसा मारते हुए दिखाया गया। घूसे चलने के दौरान एक सांसद जमीन पर गिर गया, जबकि कुछ चिल्लाते नजर आए। संसद में कुछ देर के लिए अराजक माहौल बन गया था।

सत्र में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी एक सांसद खलील अतियेह ने कहा, "एक मुद्दे पर बहस हो रही थी जो बाद में लड़ाई में बदल गया। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों द्वारा किया गया यह व्यवहार अस्वीकार्य है।ऐसी घटनाएं हमारे देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं।

टॅग्स :जॉर्डनहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतजॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर पीएम मोदी, देखिए शेयडूल

भारतहिंदी पत्रकारिता का जन्म प्रतिरोध की कोख से हुआ है

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल