लाइव न्यूज़ :

मॉरिसन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर मोदी को दी बधाई

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:23 IST

Open in App

मेलबर्न, 15 अगस्त ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को रविवार को बधाई दी और द्विपक्षीय संबंधों, खासतौर पर ‘‘खुले एवं मुक्त’’ हिंद-प्रशांत में साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जतायी।

अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो संदेश में मॉरिसन ने भारतीय समुदाय का ‘नमस्ते’ कह कर अभिवादन किया और कहा कि दोनों देशों के गौरवशाली लोकतंत्र हैं और दोनों देशों को जोड़ने वाले संबंध मजबूत, जीवंत और चिरस्थायी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अपने प्रिय मित्र नरेन्द्र मोदी, भारत के लोगों और हमारे ऑस्ट्रेलियाई भारतीय समुदाय को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। हमारी भारत के साथ करीबी साझेदारी है जो विश्वास, सम्मान और साझा मूल्यों पर बनी है। स्वतंत्रता दिवस की बधाई।’’

उन्होंने कहा कि भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया में अपना जीवन संवारा है और बदले में उन्होंने भाषा, इतिहास, विश्वास, संस्कृति, संगीत, कला और भोजन के लिहाज से देश को काफी कुछ दिया है।

मॉरिसन ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया कोविड-19 महामारी के दुखद दिनों में एक-दूसरे के साथ दृढ़ता से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने घरेलू चुनौतियों के बावजूद हिंद-प्रशांत देशों के साथ भी कोविड-19 रोधी टीके साझा किए।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में, खासतौर से लॉकडाउन से प्रभावित इलाकों में लोगों से स्वतंत्रता दिवस का जश्न सादे तरीके से मनाने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक