लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड-19 के एक दिन में 5,000 से अधिक मामले

By भाषा | Updated: August 1, 2021 14:50 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, एक अगस्त पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,026 नए मामले आए जो बीते तीन महीनों में एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने एक आधिकारिक सूचना में कहा कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 62 लोगों की मौत हो गयी जिससे कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 23,422 हो गयी है।

संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,34,837 है। आखिरी बार 29 अप्रैल को संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 5,000 के पार दर्ज की गयी थी। तब एक दिन में 5,113 मामले सामने आए थे। अभी कोरोना वायरस संक्रमण दर 8.82 प्रतिशत है। अभी तक 9,41,659 लोग इस बीमारी से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

प्राधिकारियों ने बताया कि महामारी की चौथी लहर से निपटने के लिए टीकाकरण, नियमों का कार्यान्वयन और लॉकडाउन प्राथमिकता है। अभी तक देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 2.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी