लाइव न्यूज़ :

रूस में लगातार तीसरे दिन कोविड के 25 हजार से अधिक नये मामले

By भाषा | Updated: July 12, 2021 00:16 IST

Open in App

मास्को, 11 जुलाई (एपी) रूस में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 25 हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक रूस में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,033 नये मामले सामने आए। रूस में पिछले एक महीने के दौरान कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जून के पहले सप्ताह में संक्रमण के नये मामलों की संख्या करीब नौ हजार के आस-पास रहती थी, जो शुक्रवार को 25 हजार को पार कर गयी।

इसके अलावा रूस में एक दिन में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। रूस में रविवार को कोविड-19 के 749 मरीजों की मौत हुई।

अधिकारियों ने संक्रमण के नये मामलों में वृद्धि के लिए कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप को जिम्मेदार ठहराया है। रूस में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को भी तेज किया जा रहा है। देश में टीकाकरण की दर अन्य पश्चिमी देशों की अपेक्षा कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'