लाइव न्यूज़ :

चीन में कोविड-19 के 100 से अधिक नये मामले

By भाषा | Updated: November 3, 2021 11:47 IST

Open in App

: के जे एम वर्मा -

बीजिंग, तीन नवंबर चीन में बुधवार को कोविड-19 के 100 से अधिक नये मामले सामने आए जिनमें से नौ मामले बीजिंग में मिले। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने के बीच यहां पहले ही कई पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं जिनमें शहर के निवासियों के देश के अन्य हिस्सों में जाने पर प्रतिबंध शामिल है।

चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के 93 स्थानीय रूप से संक्रमित हुए मरीज और 16 नये मरीज सामने आए जो विदेशों से संक्रमित होकर आए थे। हाल के दिनों में संक्रमण के ये नये मामले सबसे ज्यादा हैं।

स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि नये स्थानीय मामलों में से 35 मामले रूस की सीमा से लगने वाले हेलियोंगजियांग प्रांत में, 14 हेबेई में, अन्य 14 गानसु में, नौ बीजिंग में, छह इनर मंगोलिया में, चोंगकिंग और किंगहाई में चार-चार, चियांगशी, युन्नान और निंगशिया में दो-दो मामले और सिचुआन में एक मामला मिला।

इसने बताया कि मंगलवार को ही विदेशों से संक्रमित होकर आए 16 लोगों का भी पता चला जिनमें से तीन में पूर्व में लक्षण नहीं मिले थे।

आयोग ने बताया कि मुख्य भूभाग से बाहर से आने वाला एक नया संदिग्ध मामला शंघाई में मिला और मंगलवार को कोविड-19 से किसी भी मौत का मामला सामने नहीं आया।

पहली बार दिसंबर 2019 में वुहान में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से, चीन में अब तक आधिकारिक तौर पर मंगलवार तक 97,423 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4,636 मरीजों की वायरस के चलते मौत हो गई।

आयोग की रिपोर्ट में कहा गया कि मंगलवार तक 1,000 मरीजों का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा था जिनमें से 37 की हालत गंभीर है।

कोविड का एक भी मामला नहीं आने देने की नीति पर चल रहे चीन में अलग अलग जगहों पर बीच-बीच में वायरस का प्रकोप दिख रहा है जबकि उसकी 76 प्रतिशत आबादी को कोविड का टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल