लाइव न्यूज़ :

मोदी ने आपूर्ति श्रृंखलाओं में सुधार के लिए विश्वसनीय स्रोत, पारदर्शिता, समयसीमा पर दिया जोर

By भाषा | Updated: November 1, 2021 15:13 IST

Open in App

रोम, एक नवंबर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा बुलाई गयी शिखर वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपूर्ति श्रृंखलाओं में सुधार के लिए विश्वसनीय स्रोत, पारदर्शिता और समय सीमा तीन महत्वपूर्ण पहलू हैं। इस वार्ता का आयोजन जी 20 से इतर किया गया।

‘वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला लचीलेपन’ पर शिखर वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने दवाओं, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य सामान के विश्वसनीय स्रोत के तौर पर अपनी प्रतिष्ठा बनायी है और वह अब स्वच्छ प्रौद्योगिकी आपूर्ति श्रृंखला में भूमिका निभाने पर भी गौर कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सुझाव देता हूं कि हमें अपने दलों को एक निर्धारित समयसीमा के भीतर हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित कार्य योजना बनाने के लिए जल्द से जल्द मुलाकात करनी चाहिए।’’

इस शिखर वार्ता के आयोजन के लिए बाइडन का आभार जताते हुए मोदी ने याद किया कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने पदभार संभाला था तो उन्होंने कहा था, ‘अमेरिका वापस आ गया है’ और ‘मैं कहूंगा कि आपका स्वागत है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘महामारी के शुरुआती महीनों में हम सबने महसूस किया कि आवश्यक दवाओं, स्वास्थ्य उपकरणों और टीकों को बनाने के लिए कच्चे माल की कमी है। अब जब विश्व आर्थिक बहाली के लिए तैयार हो रहा है तो सेमीकंडक्टरों और अन्य सामान की आपूर्ति की समस्याएं स्वस्थ वृद्धि की राह में आ रही हैं।’’

उन्होंने पूछा कि दुनिया में किसने सोचा था कि कभी जहाज के कंटेनरों की भी कमी होगी। उन्होंने कहा कि टीकों की वैश्विक आपूर्ति में सुधार लाने के लिए भारत ने कोविड टीकों का निर्यात बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बेहतर और किफायती कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध कराने के लिए अपने क्वाड साझेदारों के साथ मिलकर भी काम कर रहे हैं।’’

मोदी ने कहा कि भारत अगले वर्षों में दुनिया के लिए पांच अरब कोविड टीके बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए भी यह महत्वपूर्ण है कि कच्चे सामान की आपूर्ति में कोई बाधा न हो।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में सुधार के लिए तीन पहलू सबसे महत्वपूर्ण हैं -विश्वसनीय स्रोत, पारदर्शिता और समयसीमा। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि हमारी आपूर्ति विश्वसनीय स्रोतों से हो। यह साझा सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला की विश्वसनीयता के लिए यह भी आवश्यक है कि उसमें पारदर्शिता हो। उन्होंने कहा, ‘‘पारदर्शिता के अभाव में आज हम देख रहे हैं कि दुनियाभर में कई कंपनियां छोटी-छोटी चीजों की कमी का सामना कर रही हैं। अगर अहम वस्तुओं का समय पर बंदोबस्त नहीं होता तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के दौरान दवा और चिकित्सा आपूर्ति के मामले में हमने यह देखा है। इसलिए समयबद्ध सीमा के भीतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हमें अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लानी होगी। इसके लिए विकासशील देशों में वैकल्पिक निर्माण क्षमता विकसित करनी होगी।’’

रोम में हुई इस शिखर वार्ता में अमेरिका, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, कांगो गणराज्य, जर्मनी, इंडोनेशिया, भारत, इटली, जापान, मेक्सिको, नीदरलैंड, कोरिया गणराज्य, सिंगापुर, स्पेन और ब्रिटेन ने भाग लिया।

व्हाइट हाउस ने इस वार्ता में कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था की समृद्धि, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामूहिक हितों के लिए सुरक्षित, सतत और लचीली वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं अहम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला