लाइव न्यूज़ :

ओमान के सुल्तान के निधन पर मोदी ने जताया शोक, पिता का तख्तापलट कर बने थे शासक

By भाषा | Updated: January 11, 2020 09:24 IST

आधुनिक अरब क्षेत्र में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले नेता ओमान के सुल्तान काबूस का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। राजशाही ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने कहा कि सुल्तान काबूस भारत के सच्चे दोस्त थे काबूस ने 1970 में अपने पिता का तख्तापलट किया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें क्षेत्रीय शांति का प्रतीक बताया। आधुनिक अरब क्षेत्र में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले नेता ओमान के सुल्तान काबूस का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। राजशाही ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “महामहिम सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने ओमान को एक आधुनिक और समृद्ध राष्ट्र में बदल दिया।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुल्तान काबूस भारत के सच्चे दोस्त थे और उन्होंने भारत तथा ओमान के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने में सशक्त भूमिका निभाई। काबूस ने 1970 में अपने पिता का तख्तापलट किया था, और तब से वह राज कर रहे थे। वह कुछ समय से बीमार थे और माना जाता था कि वह कैंसर से पीड़ित थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं