लाइव न्यूज़ :

मोदी ने बांग्लादेश के विपक्षी दल को जल संधि को लेकर हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 21:30 IST

Open in App

(अनिसुर रहमान)

ढाका, 26 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बांग्लादेश के प्रमुख विपक्षी दल जातीय पार्टी को तीस्ता एवं अन्य संबंधित नदियों को लेकर लंबे समय से लंबित समझौते पर जल्द हस्ताक्षर के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

मोदी ने सोनारगांव होटल में जातीय पार्टी के नेताओं के साथ हुई बैठक में यह आश्वासन दिया। बैठक के दौरान जातीय पार्टी के प्रमुख संरक्षक रौशन इरशाद ने चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। यह बैठक करीब 25 मिनट तक चली।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भारत के साथ तीस्ता एवं 54 अन्य आम नदियों के जल-बंटवारा मुद्दे को सुलझाने का मामला उठाया।

जातीय पार्टी के महासचिव जियाउद्दीन अहमद बबलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से कहा, '' मैंने पहले ही तीस्ता नदी के जल-बंटवारे के मुद्दे पर एक समझौता करने को लेकर प्रतिबद्धता जतायी है। इस मुद्दे को लेकर तकनीकी स्तर पर चर्चा जारी है। हमें संधि पर हस्ताक्षर करने चाहिए।''

जातीय पार्टी के अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद कदीर ने स्थानीय मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश के नागरिकों को भारत में पहुंचने पर वीजा प्रदान करने की शुरुआत करने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल