लाइव न्यूज़ :

तुर्की के अर्जरूम प्रांत में मध्यम स्तर का भूकंप, कई मकान क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:56 IST

Open in App

अंकारा, 19 नवंबर (एपी) तुर्की की पूर्वी प्रांत अर्जरूम में शुक्रवार को आए 5.1 तीव्रता के भूकंप में कुछ गांवों में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि अधिकारियों ने कहा कि मृतकों और घायलों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

निजी टीवी चैनल 'एनटीवी' ने खबर दी कि तुर्की के आपदा एवं आपात प्रबंधन निदेशालय ने बताया है कि भूकंप अपराह्न तीन बजकर 40 मिनट पर आया, जिसका केंद्र कोपरुकोए कस्बे में था। नजदीकी प्रांतों मस और दियारबाकिर में भी इसके झटके महसूस किये गए।

अर्जरूम के मेयर ओकताई मेमिस ने एनटीवी को बताया कि भूकंप में तीन-चार गांवों में कई मकान तबाह हो गए।

उन्होंने कहा किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। आपातकालीन दलों को प्रभावित गांवों में भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल