लाइव न्यूज़ :

तस्करी के जुर्म में आठ साल कैद की सजा पाने वाली मॉडल को रिहा किया गया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 10:42 IST

Open in App

लाहौर, 21 नवंबर (एपी) पाकिस्तान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हेरोइन की तस्करी करने के जुर्म में आठ साल कैद की सजा पाने वाली चेक गणराज्य की एक मॉडल को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। मॉडल को 2019 में सजा सुनाई गई थी और उसे इसी माह बरी किया गया।

मॉडल के वकील सैफुल मलूक ने यह जानकारी दी।

मलूक ने बताया कि मॉडल तेरेजा हलुस्कोवा देर शाम लाहौर की जेल से बाहर आई और उसे चेक दूतावास के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद वे राजधानी इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए।

चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जाकुब कुल्हानेक ने मॉडल की रिहाई के संबंध में ट्वीट किया और कहा कि इस्लामाबाद स्थित दूतावास उसकी चेक गणराज्य वापसी की यात्रा का प्रबंध करेगा। मॉडल (24) के पास से 8.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद किए जाने के बाद उसे लाहौर हवाई अड्डे से जनवरी 2018 में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वह दुबई के रास्ते आयलैंड जा रही थी। उस पर आठ सौ डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था।

लाहौर की अपीलीय अदालत ने उसे नवंबर माह की शुरुआत में बरी कर दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान हलुस्कोवा ने खुद को बेगुनाह बताया और कहा था कि किसी और ने उसके सामान में मादक पदार्थ रख दिया था। वह मॉडलिंग करने पाकिस्तान आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल