लाइव न्यूज़ :

मिशिगन के चुनाव कर्मियों ने बाइडन की जीत पर मुहर लगाने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: November 21, 2020 19:37 IST

Open in App

डेट्रॉयट, 21 नवंबर (एपी) मिशिगन की चुनाव एजेंसी ने शुक्रवार को सिफारिश की कि राज्य के चुनाव सर्वेक्षक (स्टेट कैन्वसर्स) तीन नवंबर को हुए चुनाव के परिणामों को अगले सप्ताह सत्यापित करें। यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जो बाइडन की जीत को आधार प्रदान करेगा लेकिन मतदान को लेकर दलीय मतभेदों को शायद नहीं समाप्त कर पाए।

बोर्ड ऑफ स्टेट कैन्वसर्स की सोमवार की बैठक के औपचारिक नोटिस के साथ सिफारिश को ऑनलाइन जारी किया गया।

उथल-पुथल भरे रहे एक सप्ताह के अंत में यह सिफारिश की गई। इसी सप्ताह ट्रंप ने बाइडन की 1,54,000 मतों की जीत को रद्द करने की असामान्य कोशिश में शुक्रवार को रिपब्लिकन पार्टी के राज्यों के प्रतिनिधियों को व्हाइट हाउस में तलब किया था।

मिशिगन की सबसे बड़ी काउंटी वायने में रिपब्लिकन पार्टी के सर्वेक्षकों ने मंगलवार को स्थानीय परिणामों को सत्यापित करने से इनकार कर दिया था लेकिन जूम पर कुछ घंटे की गहन सार्वजनिक आलोचना के बाद अपने रुख में बदलाव कर लिया था।

इसके बाद उन्होंने ट्रंप से बातचीत की और एक दिन बाद कहा कि वे अपने पहले के वोट को खारिज कर रहे हैं लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

राज्य चुनाव ब्यूरो ने कहा कि मिशिगन की सभी 83 काउंटी ने अपने सत्यापित परिणाम राजधानी लांसिंग को भेज दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी