लाइव न्यूज़ :

बाफ्टा टीवी पुरस्कार में मिचेला कोल, ‘आई एम डिस्ट्रॉय यू’ की धूम

By भाषा | Updated: June 7, 2021 16:30 IST

Open in App

लंदन, सात जून इस साल के बाफ्टा पुरस्कार में धारावाहिक ‘आई एम डिस्ट्रॉय यू’ का जलवा रहा और इसने चार पुरस्कार जीते। मिचेला कोल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

कार्यक्रम के संचालक रिचर्ड अयोड ने लंदन के टेलीविजन सेंटर में मिश्रित तरीके से आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कारों की घोषणा की। कोविड-19 निर्देशों के तहत मुख्य श्रेणी के नामित उम्मीदवार ही मौजूद थे जबकि बाकी प्रतिभागी डिजिटल तरीके से उपस्थित हुए। बीबीसी और एचबीओ के 12 कड़ी के धारावाहिक ‘आई एम डिस्ट्रॉय यू’ में अराबेला नामक एक महिला की कहानी है जिसे एक रात शराब पीने के बाद यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। अराबेला की भूमिका मिचेला कोल ने निभायी है। कोल ने अभिनय के दौरान सुरक्षित माहौल मुहैया कराने के लिए इंटिमेशी कोच इटा ओ ब्रायन का शुक्रिया अदा किया।

पॉल मेसकर ने ‘नॉर्मल पीपल’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। स्काय नेटवर्क के ‘सेव मी टू’ ने बेस्ट ड्रामा सीरीज जबकि मलाची किरबी (स्मॉल एक्स) और राकी अयोला (एंथनी) ने क्रमश: सहायक अदाकार और सहायक अदाकारा के पुरस्कार जीते। ‘सेक्स एजुकेशन’ के लिए एमी लोवुड और चार्ली कूपर को ‘दिस कंट्री’ के लिए पुरस्कार मिला। प्रशंसकों के बीच हिट रही ‘द क्राउन’ के लिए यह कार्यक्रम निराशाजनक रहा क्योंकि जिन चार श्रेणियों में उसे नामांकन मिला था, एक में भी उसे पुरस्कार नहीं मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा