लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के कार्यकाल में यूएस एजेंसी फॉर ग्लोबल मीडिया के प्रमुख नियुक्त किए गए माइकल पैक का इस्तीफा

By भाषा | Updated: January 21, 2021 11:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 जनवरी (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में ‘यूएस एजेंसी फॉर ग्लोबल मीडिया’ के प्रमुख नियुक्त किए गए माइकल पैक ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

पैक ने बुधवार को राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ लेने के कुछ देर बाद ‘यूएस एजेंसी फॉर ग्लोबल मीडिया’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद से इस्तीफा दे दिया। यह एजेंसी ‘वॉइस ऑफ अमेरिका’ तथा सहयोगी मीडिया नेटवर्क का संचालन करती है।

पैक ने पिछले साल जब एजेंसी का कार्यभार संभाला था तो उन्होंने अपने नियंत्रण वाले सभी मीडिया नेटवर्क के बोर्ड के सदस्यों को पद से हटा दिया। उनके इस कदम की काफी आलोचना हुई थी और प्रसारकों की संपादकीय स्वतंत्रता पर चिंताएं प्रकट की गयी थी।

इसकी संभावना थी कि नए राष्ट्रपति जो बाइडन एजेंसी के ढांचे और प्रबंधन में बड़ा फेर बदल करेंगे, लेकिन पैक के जल्द पद से विदा लेने के साथ अब इस प्रक्रिया में और तेजी आएगी। नयी सरकार के सत्ता में आने पर पूर्व प्रशासन के कई अधिकारी इस्तीफा देते हैं लेकिन पैक के लिए ऐसा करना जरूरी नहीं था। संसद की मंजूरी के बाद इस पद का सृजन हुआ था और सरकार के आने-जाने से इस पर फर्क नहीं पड़ता।

पैक ने अपने त्यागपत्र में कहा, ‘‘नए प्रशासन ने मुझे इस्तीफा देने के लिए आग्रह किया था और इसी वजह से मैंने इस्तीफा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?