लाइव न्यूज़ :

मांस की कंपनी जेबीएस ने साइबर हमले में 1.1 करोड़ डॉलर की फिरौती देने की पुष्टि की

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:23 IST

Open in App

डेनवर (अमेरिका), 10 जून (एपी) दुनिया की सबसे बड़ी मांस प्रसंस्करण कंपनी ने कहा है कि पिछले महीने के आखिर में उसके कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगाने वाले हैकरों को उसने तकरीबन 1.1 करोड़ डॉलर की फिरौती दी है।

ब्राजील स्थित जेबीएस ने कहा कि 31 मई को वह एक रेन्समवेयर हमले का शिकार हुई थी लेकिन बुधवार को पहली बार कंपनी के अमेरिका संभाग ने माना कि उसने इसके लिए फिरौती चुकाई। जेबीएस अमेरिका के सीईओ आंद्रे नोगुएरा ने कहा, “यह मेरी कंपनी और निजी तौर पर मेरे लिए बहुत मुश्किल फैसला था। हालांकि, हमने महसूस किया कि यह फैसला हमारे ग्राहकों के लिए किसी भी तरह के खतरे की आशंका को रोकने के लिए लेना ही होगा।”

जेबीएस ने कहा कि उसने जब फिरौती की रकम का भुगतान किया जब उसके ज्यादातर केंद्र अपनी सेवाएं दे रहे थे लेकिन उसने किसी भी अप्रत्याशित समस्या से बचने और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए भुगतान करने का फैसला लिया।

एफबीआई ने इस हमले के लिए आरईविल को जिम्मेदार बताया है जो रूसी बोलने वाला गिरोह है जिसने हाल के महीनों में अब तक की सबसे बड़ी फिरौतियां मांगी हैं। एफबीआई ने कहा कि वह इस समूह को कानून के हवाले करने के लिए काम करता रहेगा। उसने साइबर हमले के पीड़ितों से तत्काल ब्यूरो से संपर्क करने की अपील की।

इस रेन्समवेयर (फिरौती के लिए किया गया साइबर हमला) हमले में उत्तर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में जेबीएस के परिचालन में मदद देने वाले सर्वरों को निशाना बनाया गया था तथा मांस का उत्पादन कई दिनों तक बाधित रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना