लाइव न्यूज़ :

मलेशिया के प्रधानमंत्री की पार्टी की मलक्का राज्य में भारी जीत

By भाषा | Updated: November 20, 2021 23:43 IST

Open in App

मलक्का (मलेशिया), 20 नवंबर (एपी) मलेशिया के प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब की मलय पार्टी ने मलक्का राज्य में शनिवार को हुए चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की है और राष्ट्रीय चुनावों से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों के साथ-साथ विपक्ष को भी करारी शिकस्त दी।

यूनाइटेड मलय नेशनल आर्गेनाइजेशन (यूएमएनओ) द्वारा दक्षिणी मलक्का राज्य में जीत को एक ऐसी संजीवनी के रूप में देखा गया, जो राजनीतिक उथल-पुथल के इस काल में राष्ट्रीय चुनावों में गठबंधन को आकार दे सकता है। चुनाव 2023 तक निर्धारित नहीं हैं, लेकिन ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगले साल ही चुनाव कराये जा सकते हैं।

यूएमएनओ ने 1957 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से मलेशिया का नेतृत्व किया था, लेकिन अरबों डॉलर के वित्तीय घोटाले के सामने आने के बाद 2018 के चुनावों में विपक्षी नेता इब्राहिम अनवर के सुधारवादी गठबंधन द्वारा उसे सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। घोटाला मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था।

अनवर का गठबंधन पिछले साल तब टूट गया जब मुहीद्दीन यासीन अपनी बेरसातू पार्टी के साथ गठबंधन से बाहर आ गये और यूएमएनओ और कई अन्य लोगों के साथ मिलकर नयी सरकार बनाई।

चुनाव आयोग ने कहा कि यूएमएनओ के नेतृत्व वाले नेशनल फ्रंट गठबंधन ने राज्य की 28 विधानसभा सीटों में से 21 सीटें हासिल कीं, जबकि अनवर नीत विपक्ष ने पांच और बरसातु ने दो सीटें जीतीं।

मलेशिया के नॉटिंघम विश्वविद्यालय की दक्षिण पूर्व एशिया विशेषज्ञ ब्रिजेट वेल्श ने कहा, "मतदाता यूएमएनओ / नेशनल फ्रंट के साथ आ गये, क्योंकि यह गठबंधन असुरक्षा के समय में अधिक वित्तीय सुरक्षा से जुड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि यह विपक्ष के लिए भी एक बड़ी हार थी और यह दर्शाता है कि मतदाताओं ने अनवर के नेतृत्व को खारिज कर दिया।

भ्रष्टाचार के मुकदमे का सामना कर रहे यूएमएनओ के अध्यक्ष अहमद जाहिद हमीदी ने कहा कि मलक्का के लोगों ने एक स्पष्ट संकेत भेजा है कि वे "स्थिरता और समृद्धि" चाहते हैं। विपक्षी नेताओं ने अपने नुकसान के लिए 66 प्रतिशत कम मतदान को जिम्मेदार ठहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला