लाइव न्यूज़ :

हांगकांग की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से कई व्यक्ति फंसे, 12 लोग झुलसे

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:58 IST

Open in App

हांगकांग, 15 दिसंबर (एपी) हांगकांग में एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार को आग लगने से कई लोग इसके अंदर फंस गए। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार, महानगर के लोकप्रिय काउजबे शॉपिंग जिले के ग्लोस्टर रोड स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंट में आज दोपहर आग लग गई। इस 38 मंजिला भवन में कार्यालय और मॉल दोनों हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 12 लोग झुलस गये हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकलकर्मियों ने भवन के निचले हिस्से में फंसे कई लोगों को बचाने के लिए बड़ी सीढ़ी का प्रयोग किया।

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ अखबार की खबर के अनुसार अन्य लोग मॉल के रेस्तरां में फंसे बताए जाते हैं।

पुलिस ने बताया कि सांस लेने में सहायक उपकरणों से लैस टीम और पानी का छिड़काव करने वाले दो जेट आग बुझाने में मदद के लिए लगाये गये।

भवन से धुएं का गुब्बार निकलता दिखा और जो लोग अंदर फंसे थे उन लोगों द्वारा भेजे गए फोटो एवं वीडियो में दृश्यता काफी कम थी और धुएं से रेस्तरां एवं भवन की सीढ़ियां भरी हुई थीं।

पुलिस ने स्थानीय मीडिया से कहा कि भवन के ऊपरी हिस्से से करीब 300 लोगों को बचाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक