लाइव न्यूज़ :

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के कई कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

By भाषा | Updated: September 16, 2021 17:44 IST

Open in App

मास्को, 16 सितंबर (एपी) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनके दर्जनों कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं और इसके चलते वह स्व-पृथकवास में रहना जारी रखेंगे।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने इस हफ्ते की शुरूआत में घोषणा की थी कि पुतिन अपने कर्मचारियों में किसी के संक्रमित हो जाने के बाद खुद को पृथक कर लेंगे। हालांकि, पुतिन की कोविड-19 जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें रूस के स्पूतनिक-वी टीके की पूरी खुराक लग चुकी है।

इस बीच, पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि संक्रमण व्यापक स्तर पर हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे आसपास मौजूद रहने वाले कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उनकी संख्या एक या दो में नहीं है बल्कि दर्जनों में है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हमें कई दिनों तक स्व-पृथक रहना होगा। ’’

क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि संक्रमितों में मुख्य रूप से वे लोग शामिल हैं जो राष्ट्रपति को कामकाज में सहायता करते हैं और जो उनकी सुरक्षा में तैनात थे। हालांकि, कोई भी मामला गंभीर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना