दक्षिणी फ्रांस के संग्रहालय में छिपा शख्स, अरबी भाषा में दिये धमकी भरे संदेश

By विनीत कुमार | Published: October 23, 2019 02:11 PM2019-10-23T14:11:48+5:302019-10-23T14:26:27+5:30

फ्रांस: ट्विटर पर पुलिस की ओर से दिये गये संदेश के अनुसार लोगों को इस क्षेत्र में जाने से मना किया गया है। ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण यह क्षेत्र कांस और सेंट-ट्रोपेज के बीच में स्थित है।

Man holed up at museum in southern France threatening messages in Arabic reports | दक्षिणी फ्रांस के संग्रहालय में छिपा शख्स, अरबी भाषा में दिये धमकी भरे संदेश

दक्षिणी फ्रांस के संग्रहालय में छिपा शख्स, अरबी भाषा में दिये धमकी भरे संदेश

Highlightsदक्षिणी फ्रांस के संग्रहालय में एक शख्स छिपे होने की आशंका, अरबी भाषा में दी धमकीपुलिस ने पूरे संग्रहालय को घेरा, लोगों को इस क्षेत्र में नहीं आने की हिदायत

दक्षिणी फ्रांस के एक संग्रहालय में बुधवार को एक शख्स के छिपे होने की खबर आई है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार बिल्डिंग की दीवार में अरबी भाषा में इसने धमकी भरे संदेश भी लिखे हैं। पुलिस ने फिलहाल सेंट-राफेल शहर में स्थित इस म्यूजियम को घेर लिया है। साथ ही पुलिस छिपे हुए शख्स की तलाश में जुट गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार दीवारों पर लिखे एक संदेश में कहा गया है, 'म्यूजियम जल्द ही नर्क बनने जा रहा है।' 

स्थानीय पुलिस हालांकि अभी यह साफ नहीं कर सकी है कि छिपे हुए शख्स के पास हथियार हैं या नहीं। साथ ही यह भी साफ नहीं हो सका है कि और कितने लोग संग्रहालय के अंदर हैं। अभी इस मामले में और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

माना जा रहा है कि एक व्यक्ति रात में इस संग्रहालय में घुस गया था। संभावना है कि उसके साथ एक और व्यक्ति भी है। अंदर छिपे व्यक्ति ने पुलिस से बातचीत करने से इनकार कर दिया। संग्रहालय के सामने स्थित ड्यूपलेक्स रेस्टोरेंट के कर्मचारी सबैस्टियन ने एक स्थानीय समाचारपत्र से कहा, 'पूरा क्षेत्र बंद है...हमें रेस्त्रां के भीतर रहने के निर्देश दिए गए हैं।' 


वहीं, ट्विटर पर पुलिस की ओर से दिये गये संदेश के अनुसार लोगों को इस क्षेत्र में जाने से मना किया गया है। ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण यह क्षेत्र कान शहर और सेंट-ट्रोपेज के बीच में स्थित है। इस संग्रहालय में एक ऐतिहासिक स्मारक और रोमन इतिहास से जुड़ी अनेक बहुमूल्य वस्तुओं का संग्रह है।

Web Title: Man holed up at museum in southern France threatening messages in Arabic reports

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे