लाइव न्यूज़ :

माली की सेना ने अंतरिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को रिहा किया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:20 IST

Open in App

बमाको, 27 मई (एपी) माली की सेना ने अंतरिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अपनी हिरासत से रिहा कर दिया है। शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मेजर बाबा सिस्से ने बताया कि राष्ट्रपति बाह नदाव और प्रधानमंत्री मैक्टर ओउने को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की उपस्थिति में इस्तीफा देने के बाद रिहा किया गया।

बता दें कि इस पश्चिम देश में राजनीतिक संकट का समाधान कराने के लिए मध्यस्थ मौजूद हैं।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बंद कमरे में हुई बैठक के बाद बुधवार को कहा कि दवाब में इस्तीफा लिया गया है।

सुरक्षा परिषद ने मांग की कि तत्काल अंतरिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में असैन्य सरकार बहाल की जाए और सेना को अपने बैरकों में लौटना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र, अफ्रीकी संघ और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों और यहां तक कि अमेरिका ने भी माली की सेना से अंतरिम सरकार के नेताओं को रिहा करने की मांग की थी।

गौरतलब है कि नदाव और ओउने को सोमवार को अंतरिम सरकार के अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी नए मंत्रिमंडल में दो अहम सैनिकों को शामिल नहीं करने के घंटों बाद की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'