लाइव न्यूज़ :

माली की सेना ने अंतरिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को रिहा किया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 19:42 IST

Open in App

बमाको, 27 मई (एपी) माली की सेना ने अंतरिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अपनी हिरासत से रिहा कर दिया है। शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मेजर बाबा सिस्से ने बताया कि राष्ट्रपति बाह नदाव और प्रधानमंत्री मैक्टर ओउने को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की उपस्थिति में इस्तीफा देने के बाद रिहा किया गया।

बता दें कि इस पश्चिम देश में राजनीतिक संकट का समाधान कराने के लिए मध्यस्थ मौजूद हैं।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार को बंद कमरे में हुई बैठक के बाद संकेत दिया कि दबाव में इस्तीफा लिया गया है।

सुरक्षा परिषद ने मांग की कि तत्काल अंतरिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में असैन्य सरकार बहाल की जाए और सेना को अपने बैरकों में लौटना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र, अफ्रीकी संघ और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों और यहां तक कि अमेरिका ने भी माली की सेना से अंतरिम सरकार के नेताओं को रिहा करने की मांग की थी।

गौरतलब है कि नदाव और ओउने को सोमवार को अंतरिम सरकार के अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी नए मंत्रिमंडल में दो अहम सैनिकों को शामिल नहीं करने के घंटों बाद की गई थी।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पदच्युत करने के बाद कर्नल असिमी गोइता का फिर से देश की सत्ता पर कब्जा हो गया हैं । गोइता ने वर्ष 2020 में माली में हुए तख्ता पलट का नेतृत्व किया था और पिछले साल सितंबर से ही देश के उप राष्ट्रपति पद पर काबिज हैं।

मध्यस्थता में शामिल पश्चिमी अफ्रीकी राजनयिक ने पहचान गोपनीय रखते हुए बताया कि गोइता ने सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया का नेतृत्व करने की इच्छा जताई है।

गोइता के विशेष सलाहकार सिस्से ने बुधवार रात को बताया था कि दोनों नेताओं को सुरक्षा कारणों से रिहा किया जाएग।

उन्होंने माली सरकार के मुखिया को गिरफ्तार करने की वजह बताते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने उप राष्ट्रपति से रक्षा और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी छिपाई गई और नयी सरकार के गठन में गोइता से परामर्श नहीं कर सत्ता हस्तांतरण के घोषणापत्र का उल्लंघन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'