लाइव न्यूज़ :

स्कर्ट पहनकर स्कूल आ रहे टीचर, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 17:05 IST

स्पेन में टीचर स्कर्ट पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं। स्पेन के टीचर्स की इस हरकत पर देश-दुनिया के कई लोगों की नजर है।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेन के स्कूलों में टीचर स्कर्ट पहनकर आ रहेद क्लॉथ हैव नो जेंडर कैंपेन की शुरुआत लैंगिक समानता को लेकर शुरू हुआ आंदोलन

स्पेन में टीचर स्कर्ट पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं। स्पेन के टीचर्स की इस हरकत पर देश-दुनिया के कई लोगों की नजर है। बहुत से लोगों के लिए यह हंसी-मजाक का विषय है, लेकिन इसके जरिये स्पेन के टीचर्स ने जो संदेश दिया है उसके लिए उनकी खूब प्रशंसा भी हो रही है। दरअसल, यह एक कैंपेन का हिस्सा है, जिसके बाद पूरे देश को इसने प्रभावित किया है। 

डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में एक छात्र स्कर्ट पहनकर अपनी क्लास में पहुंचा था। जिसके बाद उसे स्कूल से ही निकाल दिया गया।  मानसिक रूप से कमजोर बताकर उसे मनोवैज्ञानिक के भी पास भेजा गया था। इसके बाद से ही पूरे देश में उस बच्चे के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है। जिसमें टीचर्स के साथ अन्य लोग भी स्कर्ट पहन रहे हैं। 

लैंगिक समानता को लेकर कैंपेन

लैंगिक समानता को लेकर शुरू यह कैंपेन शुरू हुआ था, लेकिन अब इसने बड़ा रूप ले लिया है। अब पूरे स्पेन में ‘क्लॉथ्स हैव नो जेंडर‘ कैंपेन चल रहा है। इस आंदोलन को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। 

महिलावाद और विविधता का समर्थन

स्कूल से निकाले जाने के बाद छात्र ने अपनी स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें उसने बताया कि स्कर्ट पहनने के पीछे सिर्फ महिलावाद और विविधता का समर्थन करने की सोच थी। 

द क्लॉथ हैव नो जेंडर कैंपेन

गणित के शिक्षक जोस पिनास ने छात्र को निकाले जाने के बाद द क्लॉथ हैव नो जेंडर कैंपेन की शुरुआत नवंबर में की थी। हालांकि शुरुआत धीमी रही लेकिन अब यह आंदोलन ज्यादा चर्चा में आ गया है। अब कुछ और टीचर चर्चा में आए हैं। मैन्युएल ओर्टेगा और बोर्जा वेलायक्वेज करीब एक महीने से स्कर्ट पहनकर आ रहे हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब