लाइव न्यूज़ :

मलेशिया के प्रधानमंत्री ने विपक्ष का समर्थन हासिल किया, संसद शुरू

By भाषा | Updated: September 13, 2021 14:00 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 13 सितंबर (एपी) सत्ता में आने के एक महीने के अंदर मलेशिया के नए प्रधानमंत्री ने कई सुधारों के एवज में अपनी कमजोर सरकार को स्थिर करने के लिए विपक्ष का समर्थन हासिल किया। इस बीच सोमवार को देश की संसद का सत्र शुरू हो गया।

प्रधानमंत्री इस्माईल साबरी याकूब सोमवार को अनवर इब्राहीम के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी गुट के साथ एक अभूतपूर्व सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, जो दो साल में होने वाले आम चुनावों से पहले उनके शासन को कमजोर करने के किसी भी प्रयास पर रोक लगाएगा।

समझौते के तहत इस्माईल को अनवर के गुट के 88 सांसदों का समर्थन मिलेगा, जो 222 सदस्यीय सदन में उनका समर्थन कर रहे 114 सांसद के अतिरिक्त है।

सरकार और अनवर के गठबंधन ने रविवार देर रात एक संयुक्त बयान में कहा कि उनका सहयोग "देश में कोविड-19 महामारी से लड़ने और अर्थव्यवस्था बहाल करने के लिए राजनीतिक स्थिरता बहाल करेगा।"

उन्होंने कहा कि वे शासन और संसदीय सुधारों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

गौरतलब है कि इस्माईल ने पिछले हफ्ते पार्टी दलबदल को रोकने के लिए नए कानून बनाने और प्रधानमंत्री का कार्यकाल 10 साल तक सीमित करने सहित कई सुधारों की पेशकश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील