लाइव न्यूज़ :

मेजर सॉकर लीगः गोल्डन बूट ट्रॉफी जीतने के बाद और फॉर्म में लियोनेल मेसी, इंटर मियामी के लिए दागे 2 गोल, भारतीय फैंस को झटका, नहीं आएंगे अर्जेंटीना स्टार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2025 11:30 IST

Major Soccer League: मेसी ने पहले हाफ में डाइविंग हेडर के साथ स्कोरिंग की शुरुआत की और फिर 96वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया।

Open in App
ठळक मुद्दे इंटर मियामी ने गुरुवार को मेसी का तीन साल का अनुबंध बढ़ाने की घोषणा की थी।इंटर मियामी में नैशविले एससी पर 3-1 से जीत के साथ मेजर लीग सॉकर प्लेऑफ़ में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की।सर्वाधिक गोल करने के लिए गोल्डन बूट ट्रॉफी हासिल करने के बाद भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

फोर्ट लॉडरडेलः स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने मेजर सॉकर लीग (एमएलएस) में सर्वाधिक गोल करने के लिए गोल्डन बूट ट्रॉफी हासिल करने के बाद भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। अर्जेंटीना के इस दिग्गज स्ट्राइकर ने दो गोल किए जिससे उनकी टीम इंटर मियामी में नैशविले एससी पर 3-1 से जीत के साथ मेजर लीग सॉकर प्लेऑफ़ में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की। मेसी ने पहले हाफ में डाइविंग हेडर के साथ स्कोरिंग की शुरुआत की और फिर 96वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। इंटर मियामी ने गुरुवार को मेसी का तीन साल का अनुबंध बढ़ाने की घोषणा की थी।

अर्जेंटीना का कोच्चि में मैत्री मैच स्थगित, अगले महीने केरल नहीं आएंगे मेसी

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम और स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी अगले महीने केरल का दौरा नहीं करेंगे। इस दौरे के प्रायोजक ने शनिवार को यह घोषणा की। इससे पहले इस प्रस्तावित फुटबॉल मैच के प्रायोजक एंटो ऑगस्टीन ने केरल के खेल विभाग के साथ मिलकर घोषणा की थी कि मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना की टीम 17 नवंबर को कोच्चि में एक मैत्री मैच खेलेगी।

ऑगस्टीन ने अब अपने फेसबुक पेज पर घोषणा की कि यह मैच अगले महीने नहीं होगा। ऑगस्टीन ने लिखा, ‘‘फीफा की अनुमति मिलने में देरी को देखते हुए, अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) के साथ चर्चा के बाद इस मैच को नवंबर की विंडो से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि केरल में यह मैच अगले अंतरराष्ट्रीय सत्र के दौरान आयोजित किया जाएगा और नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहमान के कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मैच स्थगित किए जाने के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

एक अधिकारी ने बताया कि विभाग संबंधित अधिकारियों से बात करेगा और कार्यक्रम में बदलाव की पुष्टि करेगा। इससे पहले एएफए के प्रतिनिधियों ने सुविधाओं का जायजा लेने के लिए कोच्चि स्थित जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का दौरा किया था।

टॅग्स :लियोनेल मेसीArgentinaकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा