पश्चिमी मेक्सिको में हुआ बड़ा हादसा, नए साल की छुट्टियां मनाने जा रहे यात्रियों के बस पलटने से 15 लोगों की हुई मौत-47 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 1, 2023 09:47 AM2023-01-01T09:47:07+5:302023-01-01T09:57:23+5:30

इस हादसे पर बोलते हुए नजदीकी राज्य ग्वानजुआतो के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी यात्री एक ही शहर राज्य के लियोन शहर के थे हैं। इस हादसे में बच्चों के भी शामिल होने की खबर सामने आ रही है।

Major accident in western Mexico before new year 2023 15 killed 47 injured as bus overturns on holiday | पश्चिमी मेक्सिको में हुआ बड़ा हादसा, नए साल की छुट्टियां मनाने जा रहे यात्रियों के बस पलटने से 15 लोगों की हुई मौत-47 घायल

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsपश्चिमी मेक्सिको में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर छुट्टियां मनाने जा रहे यात्रियों की बस पलटने से 15 लोगों की हुई मौत हो गई है। इस हादसे में 47 लोग घायल हुए है जिसमें कुछ बच्चों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।

वॉशिंगटन डीसी: मेक्सिको के प्रशांत तटीय राज्य नयारित में एक राजमार्ग पर पर्यटकों को ले जा रही बस पलटने से 15 लोगों की मौत हो गयी तथा 47 घायल हो गए है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

मरने वाले सभी यात्री एक ही शहर के थे

नजदीकी राज्य ग्वानजुआतो में अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री राज्य के लियोन शहर के हैं। आपको बता दें कि मेक्सिको में मित्रों, रिश्तेदारों या पड़ोसियों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बस किराये पर लेना आम बात है। 

मृतकों में कम से कम 4 बच्चे भी थे शामिल, हादसे के कारण का नहीं चल पाया पता

नयारित में अभियोजकों ने बताया कि यह दुर्घटना राजमार्ग के एक ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को हुई है। मृतकों में कम से कम चार बच्चे शामिल हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि पर्यटक ग्वायाबितोस से उत्तरी प्यूर्तो वलार्ता शहर लौट रहे थे। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। 

Web Title: Major accident in western Mexico before new year 2023 15 killed 47 injured as bus overturns on holiday

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे