लाइव न्यूज़ :

नेपाल में बड़ा हादसाः पहाड़ी से फिसलकर 300 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, 14 की मौत, बचाव कार्य जारी

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 14:57 IST

अधिकारी ने बताया कि हादसा गुरुवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे तब हुआ, जब चालक के स्टीयरिंग पर नियंत्रण खोने के कारण 20 यात्रियों को संखुवसावा के मड़ी से झापा के दामक ले जा रही एक बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर 300 मीटर नीचे गिर गई।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि हादसा गुरुवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे हुआयात्री बस एक पहाड़ी से फिसलकर 300 मीटर की गहराई में गिर गई और उसमें सवार 14 की मौत हो गई

काठमांडूः पूर्वी नेपाल में बृहस्पतिवार को एक यात्री बस के एक पहाड़ी से फिसलकर 300 मीटर की गहराई में गिरने से उसमें सवार कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हादसा गुरुवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे तब हुआ, जब चालक के स्टीयरिंग पर नियंत्रण खोने के कारण 20 यात्रियों को संखुवसावा के मड़ी से झापा के दामक ले जा रही एक बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर 300 मीटर नीचे गिर गई।

अधिकारी ने कहा, “हादसे में कम से कम 14 यात्री मारे गए हैं। मृतकों की पहचान होना अभी बाकी है।” उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल से पांच लोगों को जिंदा निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है और इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारी ने कहा, “यात्री बस पहाड़ी सड़क से 300 मीटर की गहराई में गिरी। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देने में जुटी है।” 

नेपाल में सड़क दुर्घटनाएं बहुत आम हैं, खासकर देश के पहाड़ी इलाकों में। पिछले महीने एक नवविवाहित जोड़े और शादी के कुछ लोगों को ले जा रहा एक यात्री वाहन पश्चिमी नेपाल में एक पहाड़ी सड़क पर फिसल गया, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए थे।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनानेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल