लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में लॉकडाउन 23 मई तक बढ़ा

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:04 IST

Open in App

ढाका, 16 मई बांग्लादेश ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए मौजूदा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 23 मई तक बढ़ा दिया है।

बांग्लादेश में पांच अप्रैल को एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया था। इसके तहत सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगा दी गयी और बाजार बंद कर दिए गए। बाद में पाबंदी 28 अप्रैल, फिर पांच मई तक और फिर 16 मई तक बढ़ा दी गयी।

कैबिनेट डिविजन ने रविवार को एक नोटिस में कहा, ‘‘महामारी की स्थिति के मद्देनजर लॉकडाउन की पाबंदी 16 मई से आगे बढ़ायी जा रही है।’’

वहीं, ईद की छुट्टियों पर अपने-अपने घर गए लोग पाबंदी के बावजूद ढाका लौटने लगे हैं। सरकार ने ईद के दौरान पाबंदी में ढील दी थी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 25 लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 12,149 हो गयी है। वहीं, संक्रमण के 363 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 780,159 हो गयी है। देश में अब तक 722,036 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना