लाइव न्यूज़ :

Libya floods: लीबिया में भीषण बाढ़ में मृतकों की संख्या 7000, डर्ना शहर में अब तक 3000 से अधिक शव दफनाए, इमारतें ढहीं और लोग समुद्र में बहे, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2023 16:05 IST

Libya floods: भूमध्यसागरीय तूफान डेनियल के कारण देश के पूर्वी हिस्से के शहरों में भीषण बाढ़ आई, लेकिन सबसे अधिक प्रभावित डर्ना हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबांध ध्वस्त हो गए तो उन्होंने जोरदार धमाकों की आवाज सुनी। कई हजार लोगों को अन्य शहरों में अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।बाढ़ से डर्ना में कम से कम 30,000 लोग विस्थापित हुए हैं।

Libya floods: लीबिया में भीषण बाढ़ में मृतकों की संख्या 7000 हो गई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित डर्ना शहर में अब तक 3000 से अधिक शव दफनाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भूमध्यसागरीय तूफान डेनियल के कारण देश के पूर्वी हिस्से के शहरों में भीषण बाढ़ आई, लेकिन सबसे अधिक प्रभावित डर्ना हुआ।

रविवार रात तूफान तट पर पहुंचा। डर्ना के निवासियों ने कहा कि जब शहर के बाहर बांध ध्वस्त हो गए तो उन्होंने जोरदार धमाकों की आवाज सुनी। बाढ़ के पानी के वाडी डर्ना नामक घाटी में पहुंचने से इमारतें ढह गईं और लोग समुद्र में बह गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार तक डर्ना में मरने वालों की संख्या 5100 बताई है।

पूर्वी लीबिया में एक एम्बुलेंस केंद्र के प्रवक्ता ओसामा अली ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कम से कम 9,000 लोग अब भी लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार बाढ़ से डर्ना में कम से कम 30,000 लोग विस्थापित हुए हैं और कई हजार लोगों को अन्य शहरों में अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

बाढ़ से डर्ना की ओर जाने वाली कई सड़कें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं जिससे अंतरराष्ट्रीय बचाव टीम और मानवीय सहायता के पहुंचने में बाधा उत्पन्न हुई। स्वास्थ्य मंत्री ओथमान अब्दुलजलील ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह तक 3,000 से अधिक शव दफनाए जा चुके थे, जबकि अन्य 2,000 शवों को दफनाने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि अधिकांश मृतकों को डर्ना के बाहर सामूहिक कब्रों में दफनाया गया, जबकि अन्य शवों को पास के कस्बों और शहरों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि बचाव टीम अभी भी शहर की क्षतिग्रस्त इमारतों की तलाश कर रही हैं, और गोताखोर डर्ना के पास समुद्र में खोजबीन कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तूफान ने पूर्वी लीबिया के अन्य इलाकों को प्रभावित किया, जिनमें बायदा, सुसा, उम रजाज और मार्ज शहर शामिल हैं, जहां करीब 170 लोग मारे गए।

टॅग्स :बाढ़संयुक्त राष्ट्रमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल