लाइव न्यूज़ :

बेरुत धमाके को लेकर लेबनान के प्रधानमंत्री समेत पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, गई थी 200 से ज्यादा लोगों की जान

By सुमित राय | Updated: August 10, 2020 23:35 IST

बेरुत में बंदरगाह पर हुए विस्फोट के बाद लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दिआब समेत पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेरुत बंदरगाह पर हुए विस्फोट के बाद लेबनान में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।इसके बाद प्रधानमंत्री हसन दिआब समेत पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने कहा कि वह बेरुत में हुए विस्फोट के मद्देनजर अपने पद से हट रहे हैं।

बेरुत बंदरगाह पर हुए विस्फोट के बाद लेबनान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री हसन दिआब समेत पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है। लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दिआब ने कहा कि वह पिछले हफ्ते बेरुत बंदरगाह पर हुए विस्फोट के मद्देनजर अपने पद से हट रहे हैं, जिसको लेकर लोगों में सार्वजनिक रोष हैं और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री हसन दिआब ने सोमवार को कहा, "वह एक कदम पीछे ले जा रहे हैं, ताकि वह लोगों के साथ खड़े रह सकें और उनके साथ बदलाव के लिए लड़ाई लड़ सकें।" उन्होंने कहा, "मैं आज इस सरकार के इस्तीफे की घोषणा करता हूं। भगवान लेबनान की रक्षा करेंगे।"

सरकार ने यह फैसला तब लिया है जब लोग देश के नेताओं पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह धमाका भ्रष्टाचार का परिणाम था और लेबनान में भ्रष्टाचार राज्य से बड़ा है।

धमाके में 200 ज्यादा लोगों की हुई है मौत

बता दें कि बेरुत में भीषण धमाका एक गोदाम में आग लगने से हुआ था, जहां असुरक्षित तरीके से करीब 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट रखा गया था। चार अगस्त को हुए विस्फोट में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 110 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, वहीं करीब 6000 लोग इस धमाके में घायल हुए हैं। धमाके में देश का मुख्य बंदरगाह पूरी तरह से नष्ट हो गया और करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला