लाइव न्यूज़ :

लेबनान के अरबपति मिकाती को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया गया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:03 IST

Open in App

बेरूत, 26 जुलाई (एपी) लेबनान के राष्ट्रपति ने सोमवार को अरबपति व्यवसायी और पूर्व प्रधानमंत्री नजीब मिकाती को देश का अगला प्रधानमंत्री नामित किया। देश में अभूतपूर्व वित्तीय संकट के बीच वर्तमान प्रधानमंत्री साद हरीरी के इस महीने की शुरुआत में मंत्रिपरिषद् गठन के प्रयास को छोड़ने के बाद राष्ट्रपति ने यह कदम उठाया है।

राष्ट्रपति मिशेल आउन और लेबनान के सांसदों के बीच विचार-विमर्श और संसद के बहुमत सदस्यों के मिकाती का समर्थन किए जाने के बाद उन्हें इसे पद के लिए नामित किया गया।

लेबनान के सबसे धनी व्यक्ति मिकाती इस पद के लिए तब सबकी पसंद बन गए जब देश के अधिकतर राजनीतिक दलों ने समर्थन किया। उनका ईरान समर्थित हिज्बुल्ला और संसद के स्पीकर नबीह बेरी नीत प्रमुख शिया पार्टी अमल ने भी समर्थन किया। मिकाती का समर्थन पूर्व सुन्नी प्रधानमंत्री हरीरी ने भी किया जिन्होंने कैबिनेट बनाने पर आउन के साथ सहमत नहीं होने के बाद सरकार बनाने के प्रयास छोड़ दिए।

संवैधानिक अधिकारों को लेकर आउन और हरीरी के बीच राजनीतिक गतिरोध के कारण पहले से ही खराब चल रहे आर्थिक एवं वित्तीय संकट और गहरा गए हैं।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मिकाती नयी सरकार गठन को लेकर वर्षों से चल रहे गतिरोध को तोड़ पाएंगे अथवा नहीं जिसकी वजह से देश दिवालिया के कगार पर पहुंच चुका है।

मिकाती को ईसाई विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ा है जिनमें आउन का धड़ा शामिल है जिसका नेतृत्व अब उनके दामाद गेब्रान बासिल कर रहे हैं। इस धड़े ने प्रधानमंत्री पद के लिए किसी को भी उम्मीदवार नहीं बनाया।

मिकाती का लेबनान के पूर्व उपनिवेशिक शासक फ्रांस ने समर्थन किया है। अमेरिका ने भी उनका समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना