लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:22 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 14 दिसंबर अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सोमवार को शुरू हुआ। दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की उसकी सहायक कंपनी बायोएनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 का टीका स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जाना आरंभ हो गया है।

कोरोना वायरस से अमेरिका में अब तक तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है और सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले आए हैं ।

न्यूयॉर्क सिटी में एक नर्स को सोमवार सुबह फाइजर-बायोएनटेक की पहली खुराक दी गयी। न्यूयॉर्क के लॉन्ंग आइलैंड जेविश मेडिकल सेंटर में गहन चिकित्सा इकाई की नर्स सैंड्रा लिंडसे ने बताया, ‘‘आज मुझे उम्मीद नजर आ रही है।’’ राज्य के गर्वनर एंड्रयू क्यूमो ने लाइवस्ट्रीम से टीकाकरण अभियान पर नजर बनाए रखी।

फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बौरला ने कहा कि टीका लेने वाले पहले कुछ लोगों में वह भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर टीका बनाने वाली कंपनी का सीईओ इसे लेगा तो लोगों का टीका में भरोसा बढ़ेगा।’’

मिशिगन में फाइजर के निर्माण संयंत्र से रविवार को कोविड-19 टीके की पहली खेप लेकर एक ट्रक निकला था। अमेरिकी औषधि नियामक ने टीका इस्तेमाल के लिए शुक्रवार को मंजूरी दे दी थी। अगले सप्ताह तक कुल 636 अस्पतालों और क्लीनिकों में टीके की खुराक पहुंचायी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा