नेपाल में भूस्खलनः 16 की मौत, 40 लोग लापता, 30 से अधिक मकान मलबे में दबे, राहत तेज, अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 14, 2020 06:47 PM2020-08-14T18:47:09+5:302020-08-14T21:25:45+5:30

सपकोटा के प्रेस समन्वयक श्रीधर नुपाने ने बताया कि इस घटना में 30 से अधिक मकान मलबे में दब गये और 37 लोग लापता है।

Landslide Nepal 16 killed 40 missing more than 30 houses buried under debris relief intensified alert | नेपाल में भूस्खलनः 16 की मौत, 40 लोग लापता, 30 से अधिक मकान मलबे में दबे, राहत तेज, अलर्ट

लगभग 40 लोग लापता हो गये और कई मकान नष्ट हो गये। (file photo)

Highlightsभूस्खलन सुबह छह बजे लामा टोल के ऊपर से हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया।नेपाल के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष अग्नि प्रसाद सपकोटा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान और राहत कार्यों का जायजा लिया।

काठमांडूः नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में शुक्रवार को भूस्खलन से 16 लोगों की मौत की सूचना है। लगभग 40 लोग लापता हो गये और कई मकान नष्ट हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पूर्वी काठमांडू के पूर्व में 130 किलोमीटर दूर सिंधुपालचोक जिले में जुगल ग्रामीण नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह भूस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को नेपाल सेना एक हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय लेकर गई है जहां उनका इलाज चल रहा है।

काठमांडू पोस्ट ने पुलिस उपाधीक्षक माधव प्रसाद के हवाले से एक खबर में बताया कि घायलों में से चार को चौतारा स्थित जिला अस्पताल जबकि एक अन्य को काठमांडू स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया है। पांच बच्चों, चार पुरुषों और दो महिला सहित कई शव घटनास्थल से बरामद कर लिये गये है।

अधिकारी ने बताया कि पांच परिवारों के कुल 40 लोग लापता है और 13 मकान मलबे में दब गये। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया, ‘‘12 से अधिक मकान पूरी तरह से नष्ट हो गये जबकि 30 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। हम अभी भी इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि घटना में कितने लोग लापता हैं।’’

समाचार पत्र ‘हिमालयन टाइम्स’ की खबर के अनुसार, भूस्खलन सुबह छह बजे लामा टोल के ऊपर से हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। नेपाल के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष अग्नि प्रसाद सपकोटा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान और राहत कार्यों का जायजा लिया। सपकोटा के प्रेस समन्वयक श्रीधर नुपाने ने बताया कि इस घटना में 30 से अधिक मकान मलबे में दब गये और 37 लोग लापता है।

नेपाल में भूस्खलन में भारतीय नागरिक सहित 10 लोगों की मौत

नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक भारतीय नागरिक सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि चीन सीमा के पास मेलामची में रविवार को हुए भूस्खलन में आठ मजदूरों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में से सात लोग बीरगंज के रहने वाले हैं, जबकि एक भारतीय नागरिक है। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने मलबे से सभी आठ शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि भूस्खलन की एक अन्य घटना में एक दंपत्ति जिंदा दफन हो गया। 

Web Title: Landslide Nepal 16 killed 40 missing more than 30 houses buried under debris relief intensified alert

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे