लाइव न्यूज़ :

मोरक्को की ऐतिहासिक यात्रा में इज़राइल के प्रतिनिमंडल के साथ कुशनर शामिल

By भाषा | Updated: December 23, 2020 10:38 IST

Open in App

रबात (मोरक्को), 23 दिसम्बर (एपी) इज़राइल और मोरक्को के इस महीने की शुरुआत में पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने पर सहमति के बाद दोनों देशों के बीच उड़ान भरने वाले पहले विमान में व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जारेड कुशनर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मोरक्को पहुंचा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद कुशनर ने संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सूडान और मोरक्को के साथ इज़राइल के संबंध सामान्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और कई ऐतिहासिक समझौते भी किए, जिसके तहत इन्हें वाशिंगटन से कई फायदे भी मिले।

समझौते के तहत अमेरिका ने पश्चिमी सहारा के विवादित क्षेत्र पर मोरक्को के दावे को भी मान्यता प्रदान की है, जिसे संयुक्त राष्ट्र मान्यता नहीं देता है।

कुशनर के साथ इज़राइल के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीर बेन-शब्बत भी मौजूद थे। दोनों ने मोरक्को के किंग मोहम्मद VI और अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की।

कुशनर ने पत्रकारों से बात करते हुए इस बैठक को ‘‘बेहद फलदायक’’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मोरक्को और इज़राइल पूर्ण राजनयिक संबंधों को फिर से शुरू करने, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और अपने सम्पर्क कार्यालयों को फिर से खोलने के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं पर काफी उन्नति कर रहे हैं।’’

कुशनर ने पश्चिमी सहारा में मोरक्को की सम्प्रभुता को मान्यता देने के अमेरिका के फैसले को भी सही ठहराते हुए कहा, वह ‘‘ उस असफल यथास्थिति को अस्वीकार करना था, जिससे किसी को फायदा नहीं पहुंच रहा था।’’

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को व्यापक स्वायत्तता देने के प्रस्ताव को लागू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने का दोनों पक्षों से आह्वान किया।

कुशनर ने कहा, ‘‘ वास्तविक स्वायत्तता एकमात्र संभव विकल्प है, लेकिन इस पर काम करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक