लाइव न्यूज़ :

क्रेमलिन समर्थित पार्टी को ड्यूमा में आधिकारिक तौर पर बहुमत मिलने की घोषणा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:21 IST

Open in App

मास्को, 24 सितंबर (एपी) रूसी चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर पिछले सप्ताह के संसदीय चुनावों के अंतिम परिणामों की घोषणा की, जिसमें बड़े पैमाने पर नियमों के उल्लंघन और फर्जी मतदान के आरोपों के बावजूद व्लादिमीर पुतिन की पार्टी ने अपनी सर्वोच्चता बरकरार रखी।

रूस के केंद्रीय चुनाव आयोग ने नई संसद या ‘स्टेट ड्यूमा’ के चुनाव को “निर्णायक और वैध” घोषित किया है। आयोग की अध्यक्ष एला पामफिलोवा ने यह जानकारी दी।

यूनाइटेड रशिया को 225 सीटों पर पार्टियों के लिये हुए मतदान में 49.8 प्रतिशत मत मिले। जबकि 225 अन्य सांसदों को मतदाताओं ने सीधे चुना। मतदाताओं द्वारा किए गए सीधे चुनाव में पार्टी के कुल 198 उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई। कुल मिलाकर सालों से संसद पर दबदबा रखने वाली क्रेमलिन समर्थित पार्टी को 450 सीटों में से 324 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?