लाइव न्यूज़ :

कोविड बूस्टर से ओमीक्रोन के खिलाफ मिलती है सुरक्षा : फाइजर

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:26 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, आठ दिसंबर (एपी) फाइजर ने बुधवार को कहा कि उसके कोविड-19 रोधी टीके की एक बूस्टर खुराक नए ओमीक्रोन स्वरूप से रक्षा कर सकती है, भले ही शुरुआती दो खुराक का प्रभाव काफी कम नजर आए।

फाइजर और उसके सहयोगी बायोएनटेक ने कहा कि प्रयोगशाला परीक्षणों में दिखा कि ओमीक्रोन के खिलाफ एक बूस्टर खुराक ने तथाकथित तटस्थ एंटीबॉडी के स्तर को 25 गुना बढ़ा दिया है।

फाइजर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में शुरुआती प्रयोगशाला आंकड़ों की घोषणा की और बताया कि इसकी अभी तक वैज्ञानिक समीक्षा नहीं हुई है।

कंपनियां पहले से ही ओमीक्रोन को ध्यान में रखकर टीके के निर्माण के काम में जुटी हैं।

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि कोविड-19 टीकों की तीसरी खुराक के साथ एंटीबॉडी में आने वाला उछाल प्रभावशीलता में किसी भी कमी का मुकाबला करने के लिए पर्याप्त हो सकता है।

एंटीबॉडी का स्तर बताता है कि एक टीका कोरोनावायरस के संक्रमण को कितनी अच्छी तरह रोक सकता है लेकिन वे प्रतिरक्षा प्रणाली की सुरक्षा की सिर्फ एक परत भर हैं।

फाइजर ने कहा कि टीके की दो खुराक अब भी गंभीर बीमारी से बचाव दे सकती हैं।

फाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बोर्ला ने एक बयान में कहा, “हालांकि टीके की दो खुराक अब भी ओमीक्रोन स्वरूप के कारण होने वाली गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती हैं, लेकिन इन प्रारंभिक आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि हमारे टीके की तीसरी खुराक के साथ सुरक्षा अधिकतम हो जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक