लाइव न्यूज़ :

भविष्य में कोविड-19 सामान्य सर्दी-जुकाम वाला वायरस हो जाएगा : अध्ययन

By भाषा | Updated: May 21, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई अगले दशक तक कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस सामान्य सर्दी-जुकाम वाला वायरस रह जाएगा। एक अध्ययन में यह कहा गया है।

शोध पत्रिका ‘वायरसेस’ में प्रकाशित एक अध्ययन में गणितीय मॉडल के आधार पर लगाए गए अनुमान में कहा गया है कि मौजूदा महामारी के दौरान मिले अनुभवों से हमारा शरीर प्रतिरक्षा तंत्र में बदलाव कर लेगा।

अमेरिका में यूटा विश्वविद्यालय में गणित और जीव विज्ञान के प्रोफेसर फ्रेड अडलेर ने कहा, ‘‘यह एक संभावित भविष्य को दर्शाता है जिसके समाधान के लिए अभी तक तमाम कदम नहीं उठाए गए हैं।’’

अडलेर ने कहा, ‘‘आबादी के बड़े हिस्से में प्रतिरक्षा तंत्र तैयार हो जाने से अगले दशक तक कोविड-19 बीमारी की गंभीरता घटती जाएगी।’’

अध्ययन में कहा गया है कि वायरस में आए बदलाव की तुलना में हमारे प्रतिरक्षा तंत्र में आए परिवर्तन की वजह से बीमारी की गंभीरता कम होती जाएगी।

इस अध्ययन के मुताबिक टीकाकरण से या संक्रमण के जरिए वयस्कों की प्रतिरक्षा बेहतर होने से अगले दशक तक इस वायरस के कारण गंभीर बीमारी नहीं होगी।

हालांकि अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि इस मॉडल में बीमारी के प्रत्येक मामलों पर गौर नहीं किया गया है। उदाहरण के तौर पर अगर वायरस का नया स्वरूप प्रतिरक्षा को भेद देता है तो कोविड-19 गंभीर रूप ले सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'